{"_id":"ebf51ebdf7ea715fc9a266bc6c3f8cf9","slug":"car-showroom-guard-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में कार शोरूम के सिक्योरिटी गार्ड की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में कार शोरूम के सिक्योरिटी गार्ड की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 27 Feb 2014 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फगवाड़ा रोड स्थित होंडा प्रेस्टिज के शोरूम पर लूट के इरादे से आए आरोपियों ने सिक्योरिटी की गार्ड की हत्या कर दी। लूट में तो आरोपी कामयाब नहीं हुए लेकिन उन्हें रोकने में 60 साल के जसविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव अली चक्क को अपनी जान गंवानी पड़ी। घटना बुधवार-वीरवार रात करीब 12 बजे की है।
जानकारी के मुताबिक रात करीब 12 बजे अज्ञात लोगों ने होंडा प्रेस्टिज शोरूम पर धावा बोल दिया। घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने हमला कर गार्ड जसविंदर सिंह को काबू कर लिया और पहली मंजिल पर रखी सेफ को तोड़ने का प्रयास किया। मगर जसविंदर सिंह ने आरोपियों का काफी विरोध किया।
शोरूम में रखे गमले और अन्य सामान बिखरा हुआ था। इसी दौरान आरोपियों ने गार्ड पर तीखे हथियार से हमला कर दिया। घायल अवस्था में ही गार्ड ने भागने की कोशिश की। जसविंदर का शव शोरूम के बाहर मिला। साथ ही लगते टोयोटा शोरूम के गार्ड का कहना है कि गार्ड खून से लथपथ था और एक क्लीन शेव वाला व्यक्ति उसके पीछे भाग रहा था। दूसरे गार्ड को देख आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। रात दो बजे डीसीपी राहुल एस, एडीसीपी नरेश डोगरा, एसीपी देव दत्त और थारा रामा मंडी के प्रभारी बलविंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि आरोपी लूट की वारदात में तो कामयाब नहीं हो सके। उनके मुताबिक दोपहर के बाद शोरूम और सर्विस सेंटर से होने वाली कमाई को सेफ में रखा जाता है। इसी सेफ को आरोपियों ने तोड़ने का प्रयास किया। मगर उन्हें सफलता नहीं मिली।