फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Cantor driver dead by truck collision in Ferozepur

फिरोजपुर में ट्रक की टक्कर से कैंटर चालक की मौत

Sat, 13 Mar 2021 04:28 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 04:28 PM IST
विज्ञापन
Cantor driver dead by truck collision in Ferozepur
फिरोजपुर। मक्खू स्थित बिजली घर के नजदीक शुक्रवार शाम सड़क किनारे खड़े कैंटर को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भरपूर सिंह (39) निवासी सैनियां के रूप में हुई है। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। थाना मक्खू पुलिस ने शनिवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इकबाल सिंह निवासी गांव सैनियां (फाजिल्का) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि राजीव सपरा निवासी एचपी गैस गोदाम अबोहर रोड फाजिल्का में टाइल्स की दुकान है। इनके कैंटर में वह कंडक्टर और भरपूर सिंह (39) चालक है। फाजिल्का से कैंटर पर टाइल्स लादकर वे दोनों मक्खू की तरफ जा रहे थे। मक्खू स्थित बिजली घर के पास कैंटर का टायर चेक करने के लिए वे दोनों नीचे उतरे थे। उसी समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने कैंटर को टक्कर मार दी। हादसे में भरपूर की मौके पर ही मौत हो गई। एएसआई कर्मजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed