फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Canada now started issuing visas to 99 percent students of India

Punjab: कनाडा का भारत के प्रति रुख नरम, 99 फीसदी स्टूडेंट वीजा जारी, अब ओवरऑल छह बैंड पर मिलेगा वीजा

Wed, 08 Nov 2023 10:09 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 Nov 2023 10:09 PM IST
सार

कनाडा में पढ़ रहे विदेशी छात्रों में 40 फीसदी भारतीय हैं। भारत के बाद कनाडा में सिखों की सबसे बड़ी आबादी है। कनाडा की तरफ से सकारात्मक कदम उठाए जाने से पंजाब की फॉरेन एजुकेशन इंडस्ट्री में काफी बूम आने की संभावना है।

विज्ञापन
Canada now started issuing visas to 99 percent students of India
Visa Passport - फोटो : Social Media

विस्तार

कनाडा और भारत के बीच बिगड़ते राजनयिक संबंधों ने एक बार तो उन विद्यार्थियों के माथे पर बल डाल दिया था जो कनाडा जाने का सपना संजो रहे थे। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि हर साल उत्तरी अमेरिका की ओर जाने वाले हजारों अप्रवासियों, छात्रों और श्रमिकों के लिए वीजा हासिल करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन हुआ बिल्कुल उलट। 

विज्ञापन


कनाडा ने भारतीय विद्यार्थियों के प्रति काफी नरम रुख अख्तियार किया है। कनाडा ने अब 99 फीसदी विद्यार्थियों को वीजा जारी करना शुरू कर दिया है जबकि पहले सफलता रेट 60 फीसदी के आसपास था। इतना ही नहीं, कनाडा ने भारतीय विद्यार्थियों को दो राहत और दी है। एक तो अब आइलेट्स में हरेक विषय में छह बैंड की जरूरत नहीं है, ओवरऑल छह बैंड पर ही वीजा मिलेगा।
विज्ञापन


ज्यादातर विद्यार्थी राइटिंग व रीडिंग में 5.5 बैंड पर अटक जाते थे, जिस कारण उनका वीजा रिफ्यूज हो जाता था। लेकिन अगर अब ऐसा नहीं होगा, अब चारों विषय में कुल छह बैंड चाहिए। इतना ही नहीं, अगर किसी से आइलेट्स क्लीयर नहीं होती है तो उसको पीटीई (पियरसन टेस्ट ऑफ इंग्लिश) की सुविधा दी गई है। पीटीई आइलेट्स के मुकाबले काफी सरल मानी जाती है। कनाडा की तरफ से पिछले दो माह में दो वीजा पंजाब के विद्यार्थियों को जारी किए गए हैं, उनका सफलता रेट 99 फीसदी तक रहा है, जिससे कनाडा जाने वालों की लंबी कतार लग गई है। अगले साल का सितंबर का सेशन भी फुल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल 68,000 करोड़ रुपये खर्च कर रहे विद्यार्थी
कनाडा में पढ़ने के लिए पंजाब के विद्यार्थी हर साल 68,000 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। मौजूदा वक्त में करीब 3 लाख 40 हजार पंजाबी छात्र कनाडा में पढ़ाई कर रहे हैं। 2022 में 2,26,450 वीजा अप्रूव किए थे। इनमें से लगभग 1 लाख 36 हजार वीजा पंजाबी छात्रों के अप्रूव हुए थे। 2008 तक केवल 38,000 पंजाबी छात्र ही वीजा के लिए अप्लाई करते थे, जिनमें हाल के वर्षों में काफी बढ़ोतरी हुई है। 

कनाडा में पढ़ रहे विदेशी छात्रों में 40 फीसदी भारतीय हैं। भारत के बाद कनाडा में सिखों की सबसे बड़ी आबादी है। कनाडा की तरफ से सकारात्मक कदम उठाए जाने से पंजाब की फॉरेन एजुकेशन इंडस्ट्री में काफी बूम आने की संभावना है। वीजा एक्सपर्ट सुकांत का कहना है कि कनाडा ने भारतीय विद्यार्थियों के लिए नियम काफी नरम किए हैं।


हमारा वीजा सफलता रेट पिछले दो माह में अचानक 99 फीसदी तक पहुंच गया है। एक फीसदी भी वह छात्र हैं, जिनके दस्तावेज में कोई कमी पेशी है अन्यथा तमाम आवेदकों को वीजा आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि तनाव होने के बावजूद कनाडा जाना पंजाबी स्टूडेंट्स की पहली पसंद हैं। वहीं ग्रे मेटर वीजा की एमडी सोनिया धवन का कहना है कि कनाडा ने पिछले दिनों भारतीय छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए अपने नियम काफी नरम किए हैं। अब आइलेट्स के स्थान पर पीटीई को भी मान्यता दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed