{"_id":"6aee90f15cc664029e08ac0f","slug":"canada-new-immigration-plan-380-000-people-granted-permanent-residency-annually-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा का नया आव्रजन प्लान: हर साल 3.80 लाख को मिलेगा स्थायी निवास, अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है उद्देश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा का नया आव्रजन प्लान: हर साल 3.80 लाख को मिलेगा स्थायी निवास, अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है उद्देश्य
Sat, 07 Nov 2026 08:17 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Sat, 07 Nov 2026 08:17 AM IST
सार
कुल स्थायी निवासियों में 64.4 फीसदी हिस्सेदारी आर्थिक श्रेणी की होगी। प्रांतीय नामांकन कार्यक्रम के तहत हर साल 95,000 लोगों को अवसर देने का लक्ष्य रखा गया है। परिवारों को मिलाने के लिए प्रतिवर्ष 81,000 और शरणार्थियों तथा संरक्षित व्यक्तियों के लिए 49,300 स्थान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
कनाडा सरकार ने 2027 से 2029 तक के लिए नई आव्रजन नीति जारी की है। इसके तहत अगले तीन वर्षों में हर साल 3,80,000 नए स्थायी निवासी बसाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस तरह कुल 11.40 लाख लोगों को कनाडा की स्थायी नागरिकता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
सरकार की इस नई नीति का मुख्य उद्देश्य कनाडा की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। यह नीति कुशल कामगारों, तकनीकी विशेषज्ञों, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े पेशेवरों और श्रमिकों को प्राथमिकता देगी। कुल स्थायी निवासियों में 64.4 फीसदी हिस्सेदारी आर्थिक श्रेणी की होगी। प्रांतीय नामांकन कार्यक्रम के तहत हर साल 95,000 लोगों को अवसर देने का लक्ष्य रखा गया है। परिवारों को मिलाने के लिए प्रतिवर्ष 81,000 और शरणार्थियों तथा संरक्षित व्यक्तियों के लिए 49,300 स्थान निर्धारित किए गए हैं।
नई नीति में सरकार ने अस्थायी निवासियों की संख्या नियंत्रित करने का भी फैसला किया है। हर साल नए अस्थायी कामगारों तथा अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के आगमन को मिलाकर लगभग 3,70,000 तक सीमित रखने की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही, कनाडा में पहले से रह रहे अस्थायी निवासियों को स्थायी निवासी बनाने के लिए 2027 के अंत तक 2 लाख लोगों को अवसर देने की विशेष व्यवस्था भी घोषित की गई है।
विज्ञापन
पंजाबी युवाओं के लिए अवसर
कनाडा सरकार के इस फैसले को पंजाब के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आव्रजन विशेषज्ञ पूजा सिंह के अनुसार, नई नीति में सूचना प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य सेवाओं, नर्सिंग, निर्माण क्षेत्र, कृषि और अन्य कुशल व्यवसायों में शिक्षा तथा कार्य अनुभव वाले युवाओं के लिए अवसर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को अब केवल विद्यार्थी वीजा के सहारे कनाडा पहुंचने की रणनीति के बजाय सीधे स्थायी निवास के योग्य कार्यक्रमों, एक्सप्रेस एंट्री और प्रांतीय नामांकन कार्यक्रम की तैयारी करनी चाहिए। अंग्रेजी भाषा की दक्षता, शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव आने वाले समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।