{"_id":"33521274da6a72f81a5885e37959b3b5","slug":"boy-death-highway-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत के बाद पठानकोट हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत के बाद पठानकोट हाईवे जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 30 May 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बिन्पाल्के में बीते दिनों गोली चलने से एक दलित व्यक्ति की मौत के मामले में बसपा और इलाके के लोग सड़कों पर उतर आए और पठानकोट नेशनल हाईवे जाम कर दिया। पीड़ित दलित परिवार के पक्ष में करतारपुर और आदमपुर के बसपा नेता डॉ. कमलदेव जंडू सिंगा, लोकसभा में जालंधर से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके सुखविंदर कोटली भी साथियों के समेत आए और दोपहर 12 से लेकर डेढ़ बजे तक नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।
इस मौके पर कोटली ने कहा कि अब समय है कि दलित समाज को एकजुट होकर एक मंच पर आकर गुंडागर्दी के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर नकेल डाली जा सके। सूचना मिलते ही एसपी (डी) हरकंवलप्रीत सिंह सिंह खख और डीएसपी करतारपुर रणजीत सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित लोगों को शांत किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि शनिवार सुबह नौ बजे तक आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाएगा।
इसके बाद बसपा नेताओं की सहमति से पीड़ित परिवार के लोगों ने धरना उठा लिया। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर हमलावरों को काबू नहीं किया गया तो शनिवार को रेल मार्ग जाम कर दिया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
यह है मामला
दो दिन पहले डॉक्टर रणजीत सिंह, गुरविंदर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह और सुल्तान सिंह पुत्र सतनाम राये सरपंच बिन्पाल्के तीनों अपने ही गांव के किसी केस के सिलसिले में करतारपुर थाना गए थे। देर शाम करीब 9 बजे के करीब वह तीनों गांव सद्धा चक्क के पास किसी ढाबे पर शराब पीने बैठ गए। शराब पीने के बाद रणजीत और गुरविंदर में किसी बात पर कहासुनी हो गई। वह आपस में उलझते हुए अपने घर को चल दिए लेकिन रास्ते में आदमपुर रोड पर रणजीत सिंह ने गुरविंदर और सुल्तान पर गोलियां दाग दी, जिससे गुरविंदर सिंह की मौैत हो गई थी।