{"_id":"65ff1c8aa426b3f3d007fc0d","slug":"big-program-not-held-due-to-code-of-conduct-museum-opened-for-general-public-nawanshahr-news-c-85-1-spkl1030-100119-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: आचार संहिता के चलते नहीं हुआ बड़ा कार्यक्रम, आम जनता के लिए म्यूजियम खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: आचार संहिता के चलते नहीं हुआ बड़ा कार्यक्रम, आम जनता के लिए म्यूजियम खुला
Sat, 23 Mar 2024 11:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नवांशहर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह-राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस पर शनिवार को खटकड़कलां में सभी दलों की ओर से शहीदों को नमन किया गया तथा शहीदों के सपने वाले भारत के निर्माण की बात कही। चुनाव आचार संहिता लगने होने के चलते किसी तरह का राज्यस्तरीय कार्यक्रम नहीं हुआ तथा खटकड़कलां आम दिनों की तरह खुला हुआ था। राजनीतिक दलों के नेताओं के अलावा आम जनता की ओर से शहीदों को नमन किया गया। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे तथा नए बने म्यूजियम में एंट्री के लिए हर तरह की चेकिंग की गई।
विरोधी दलों पर भाजपा द्वारा की जा रही है गलत कार्रवाई : तिवारी
शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां शहीदों को नमन करने पहुंचे कांग्रेसी सांसद मनीष तिवारी ने केंद्र की भाजपा सरकार को देश विरोधी करार दिया। शहीदों को नमन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में मनीष तिवारी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश में विरोधी दलों की सरकारों को गिराने व विरोधी पार्टियों को परेशान करने का काम कर रही है तथा देश में अशांति का माहौल बना रही है। इस दौरान उनके साथ जिला प्रधान अजय मंगुपुर, पूर्व विधायक अंगद सिंह, सतबीर पल्ली झिक्की भी उपस्थित थे।
पंजाब में भी बड़े स्तर पर हुआ शराब घोटाला : सुखबीर बादल
खटकड़कलां शहीदों को नमन करने के उपरांत अकाली दल के प्रधान सांसद सुखबीर बादल ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी शराब घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया। बादल ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार हर तरह से फेल है तथा पंजाब में भी दिल्ली की तर्ज पर बड़े स्तर का शराब घोटाला हुआ है। दिल्ली में जिस घोटाले को लेकर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है, वह मुद्दा अकाली दल ने ही उठाया था। इस दौरान उनके साथ विधायक डाॅ. एसके सुक्खी, पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा मौजूद थे।
विज्ञापन
मोदी, केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से घबराए : कंग
खटकड़कलां में शहीदों को नमन करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के स्पोक्स मैन मालविंदर कंग ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को प्रधानमंत्री मोदी का डर करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी से घबरा गए हैं तथा इसी कारण आप सुप्रीमो को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। पार्टी का हर वर्कर केजरीवाल के साथ खड़ा है। इस दौरान उनके साथ जिला जनरल सेक्रेटरी व चेयरमैन गगन अग्निहोत्री भी उपस्थित थे।
शहीदों के सपनों को पूरा करना उदेश्य : रौढ़ी
खटकड़कलां में शहीद भगत सिंह को नमन करने पहुंचे विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन रौढ़ी ने कहा कि हमें शहीदों के सपने वाले देश बनाने पर ध्यान देना चाहिए। शहीद भगत सिंह के बुत पर नमन करने के उपरांत उन्होंने नए बने म्यूजियम को भी देखा। इस दौरान उनके साथ विधायक संतोष कटारिया, जिला प्लानिंग बोर्ड चेयरमैन सतनाम जलालपुर, इंडस्ट्रियल बोर्ड के वाइस चेयरमैन ललित मोहन बल्लू, चेयरमैन गगन अग्निहोत्री भी उपस्थित थे।