फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bajwa should be expelled from Congress party: Malvinder Lucky

प्रताप सिंह बाजवा को कांग्रेस पार्टी से निकाला जाए बाहर: मलविंदर लक्की

Thu, 31 Oct 2019 10:33 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bajwa should be expelled from Congress party: Malvinder Lucky
बाजवा को कांग्रेस पार्टी से निकाला जाए बाहर: मलविंदर लक्की
विज्ञापन

कांग्रेस लेबर सेल के को-चेयरमैन बोले-2022 की विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए घातक होंगे बाजवा
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। पंजाब कांग्रेस लेबर सेल के को-चेयरमैन मलविंदर सिंह लक्की ने कहा कि सियासत में लगभग खत्म हो चुके प्रताप सिंह बाजवा अब विरोधी पार्टियों के साथ मिलकर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। पंजाब कांग्रेस का लेबर सेल प्रताप सिंह बाजवा को पार्टी से बाहर निकालने की मांग करता है। लक्की ने कहा कि इस मामले को पार्टी प्रधान सोनिया गांधी के पास रखा जाएगा। प्रताप सिंह बाजवा ने कभी भी पंजाब के लोगों की जरूरतों को लेकर कोई आवाज नहीं उठाई। सिर्फ चर्चाओं में रहने के लिए पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बयानबाजी की है। लक्की ने प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस पार्टी का प्रधान होने के साथ कैबिनेट मंत्री, विधायक और अब राजसभा का मेंबर रहा, फिर भी कांग्रेस पार्टी का नुकसान किया। पार्टी का पंजाब प्रधान रहते हुए बाजवा ने कांग्रेस वर्करों को काफी परेशान किया और कैप्टन गुट के नेताओं को काफी परेशान किया। लक्की ने कहा कि बाजवा ने अभी हाल में हुये उप चुनावों में ना तो प्रचार किया और न ही बाढ़ पीड़ितों की कोई मदद की और न ही किसानों की समस्याओं का कोई मुद्दा उठाया। कैप्टन अमरिंदर ने लगातार किसानों, खिलाड़ियों, बेरोजगार युवकों इत्यादि की मदद करने के साथ बाढ़ पीड़ितों को राहत दी है। इसके अलावा गुरु नानक देवी जी के 550वें प्रकाश पर्व को लेकर बड़े स्तर पर धार्मिक समागम को आयोजन किया जा रहा हैं। लक्की ने कहा कि बाजवा के पास कोई बढ़ा मुद्दा न होने के कारण कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed