{"_id":"5d9cb8d38ebc3e0148604579","slug":"bag-snatched-in-marriage-function-in-pathankot-pathankot-news-pkl353170481","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में डॉक्टर से बैग छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में डॉक्टर से बैग छीना
विज्ञापन
पठानकोट-जालंधर बाइपास स्थित महाजन फार्म में सिविल अस्पताल के आर्थो सर्जन से छीनाझपटी के आरोप में थाना नंबर 2 की पुलिस ने नाबालिग लड़के को पकड़ा है। उसके 3 साथी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले में 4 लोगों पर मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता हिमाचल के नूरपुर निवासी पठानकोट सिविल अस्पताल में तैनात आर्थो सर्जन डॉ. शिव दर्शन ने बताया कि महाजन फार्म में उनकी भांजी की शादी थी। वह अपनी फैमिली के साथ शादी में गए थे। जैसे ही वह परिवार के साथ स्टेज पर बैठी भांजी से मिलने के लिए उठे, 11 साल का एक लड़का तेजी से उनकी ओर आया और उसके हाथ में पकड़ा बैग छीन फरार हो गया। पंडाल के बाहर मेन गेट पर उसके तीन अन्य साथी भी थे, जोकि उसके साथ ही भाग खड़े हुए।
बैग में 70 हजार रपये और मोबाइल था। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच और पूछताछ के आधार पर बैग छीनने वाले नाबालिग को पकड़ लिया, जबकि तीन साथी नहीं मिल पाए। एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया नाबालिग मध्य प्रदेश का रहने वाला है। उससे 1500 रुपये बरामद हुए हैं, पूछताछ में युवक ने बताया कि बाकी रुपयेउसके साथी ले गए। एसएचओ ने बताया कि तीनों युवकों की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।