{"_id":"5fb9007f8ebc3e74f622608d","slug":"attack-on-rss-meeting-one-injured-in-tanda-udmud-hoshiarpur-hoshiarpur-news-pkl3946637134","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस की बैठक में हमला, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस की बैठक में हमला, एक जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर)। श्री महादेव मंदिर में शुक्रवार रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक दौरान एक व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर स्वयंसेवकों पर गंडासे से हमला कर दिया। इससे एक स्वयंसेवक रणजीत सिंह घायल हो गया। थाना टांडा पुलिस ने स्वयंसेवक करन पासी निवासी उड़मुड़ के बयान पर आरोपी संजीव कुमार निवासी वार्ड 9 उड़मुड़ और 5 अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए गए बयान में करन पासी ने बताया कि महादेव मंदिर के लक्ष्मी नारायण मंदिर हाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक चल रही थी। इस दौरान आरोपी संजीव 5 अज्ञात साथियों सहित नशे की हालत में मंदिर में दाखिल हो गया और उसने हमारे साथी रूबल, रणजीत और जोली का नाम लेते हुए गंडासे से हमला कर दिया। गंडासे का वार सिर पर लगने रणजीत सिंह घायल हो गया। अन्य स्वयंसेवकों ने किसी तरह खुद को बचाया।
करन पासी ने आरोप लगाया कि आरोपी नशे की हालत में बूट पहन कर मंदिर में दाखिल हुए थे। घायल रणजीत सिंह निवासी अहियापुर को टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डीएसपी टांडा दलजीत सिंह खख व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिक्रम सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्वयंसेवकों को इंसाफ का भरोसा दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार पार्किंग को ले कर आरोपी की स्वयंसेवकों से तकरार हुई थी, जिसके बाद उसने हमला कर दिया।