{"_id":"71a2d5314efce02d5de4e685b8e588d1","slug":"at-the-age-of-eighty-six-challenge-to-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल की छियासी की उम्र में युवाओं को मुकाबले की चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल की छियासी की उम्र में युवाओं को मुकाबले की चुनौती
अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 09 Oct 2013 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं सबसे कम उम्र का पहला मुख्यमंत्री था, आज सबसे अधिक उम्र का सीएम हूं। पांचवीं बार मुख्यमंत्री बना हूं और आज भी काम आप लोगोें से अधिक करता हूं।
86 साल की उम्र के पड़ाव पर पहुंचने वाले सीएम प्रकाश सिंह बादल ने मंच से जब युवाओं को ललकारा तो युवा उनके जोश का जवाब तालियों की गड़गड़ाहट से देते रहे। बादल का बुधवार को अंदाज ही निराला था। वे युवाओं की तरह क्रीम कलर के सफारी सूट और सिर पर नीली कसी पगड़ी पहनकर पहुंचे थे। यूथ फेस्टिवल ट्रिनिटी कॉलेज में शुरू होना था। बादल को सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर पहुंचना था। सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर उनका हेलीकॉप्टर पीएपी में लैंड करना था।
बुधवार को मौसम खराब था और एक बार तो स्थानीय प्रशासन को महसूस होने लगा कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया तो वे नहीं आएंगे। अचानक साढ़े नौ बजे सूचना पहुंची तो बादल सड़क से आ रहे हैं। उनकी कारों का काफिला रूपनगर क्रास कर चुका है। बादल करीब साढ़े 10 बजे ट्रिनिटी कॉलेज पहुंच गए।
कार्यक्रम की शुरुआत में बादल भाषण देने के लिए उठे और युवाओं की तरफ देखकर उनमें जोश भर गया। उन्होंने कहा कि मैं जितना काम करता हूं, आप उनके मुकाबले कुछ भी नहीं। मैं जितना स्ट्रांग हूं, उतने आप नहीं हो। उन्होंने युवाओं को कहा कि अगर किसी को मेरे में दम देखना है तो सिर्फ दो दिन, मेरे साथ दिन बिताकर देखे, फिर पता चलेगा कि असली यूथ कौन है? बादल का जोशीला भाषण सुनकर तालियों की आवाज पंडाल में गूंजने लगी।
विज्ञापन
दूसरे प्रदेशों से आए युवा छात्र भी ‘86 साल के युवा’ सीएम का भाषण सुनकर आपस में बातें करने लगे। बादल ने अपने भाषण के दौरान जालंधर में तैनात डिप्टी कमिश्नर वरुण रूजम को भी बुला लिया। वे युवा आईएएस अधिकारी हैं और बादल ने स्टेज पर ही खड़े होकर उनसे सवाल जवाब करने लगे। पंडाल में बैठे युवा व अधिकारीगण भी बादल की तेज मैमोरी को देखकर हैरत में थे। बादल भाषण खत्म करने के बाद हंसते हुए स्टेज से उतरे और युवा खड़े होकर उनके सम्मान में तालियां बजाने लगे।