Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Arsh Kaler from Punjab Takes on major responsibility in Canada will oversee 46 schools

पंजाब के 23 साल के अर्श कलेर ने रचा इतिहास: कनाडा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगे 46 स्कूलों की कमान

Fri, 20 Nov 2026 09:28 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: Nivedita Updated Fri, 20 Nov 2026 09:28 AM IST
सार

अर्शवीर सिंह उर्फ अर्श कलेर को एबट्सफोर्ड स्कूल डिस्ट्रिक्ट के बोर्ड ऑफ एजुकेशन का वाइस चेयरमैन चुना गया है। इस बोर्ड के अंतर्गत 46 सरकारी स्कूल आते हैं, जिनमें 20 हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। बोर्ड विद्यार्थियों की शिक्षा, स्कूलों के विकास, बजट, शैक्षणिक नीतियों और भविष्य की योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेता है।

विज्ञापन
Arsh Kaler from Punjab Takes on major responsibility in Canada will oversee 46 schools
अर्शवीर सिंह उर्फ अर्श कलेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मोगा के 23 वर्षीय युवा अर्शवीर सिंह उर्फ अर्श कलेर ने कनाडा में पंजाबी समुदाय का नाम रोशन किया है। ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के एबट्सफोर्ड स्कूल डिस्ट्रिक्ट के बोर्ड ऑफ एजुकेशन का उन्हें सर्वसम्मति से वाइस चेयरमैन चुना गया है। 
विज्ञापन


महज 23 साल की उम्र में कनाडा के शिक्षा प्रशासन में इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हासिल करना उनकी राजनीतिक और सामाजिक यात्रा की बड़ी उपलब्धि है। उनकी इस कामयाबी से पंजाब और कनाडा में बसे पंजाबी समुदाय में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


अर्श कलेर का यह सफर भी काफी दिलचस्प है। अक्तूबर 2025 में महज 22 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार स्कूल ट्रस्टी का चुनाव जीतकर एबट्सफोर्ड के इतिहास में सबसे कम उम्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि बनने का गौरव हासिल किया था। इसके बाद 17 अक्तूबर 2026 को हुए स्थानीय चुनाव में उन्होंने दोबारा शानदार जीत दर्ज की और सबसे अधिक वोट हासिल किए। चुनाव के बाद 3 नवंबर को बोर्ड की विशेष बैठक में सभी सात नवनिर्वाचित ट्रस्टियों ने 2026 से 2030 तक के चार साल के कार्यकाल के लिए शपथ ली। इसी बैठक में रोंडा पॉल्स को बोर्ड चेयरमैन और अर्श कलेर को सर्वसम्मति से वाइस चेयरमैन चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में वाइस चेयरमैन के रूप में अर्श की भूमिका केवल एक पद तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन्हें हजारों विद्यार्थियों और उनके परिवारों से जुड़े मुद्दों को बोर्ड के सामने रखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed