फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Akali Dal protest in front of SDM office in Abohar

अकाली दल ने एसडीएम दफ्तर के समक्ष दिया धरना

Mon, 08 Mar 2021 06:19 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
Akali Dal protest in front of SDM office in Abohar
अबोहर के तहसील परिसर में लगे धरने को संबोधित करते अकाली नेता। संवाद - फोटो : ABOHAR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। हल्का बल्लूआना के पूर्व अकाली विधायक प्रकाश सिंह भट्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रशांत किशोर को फिर से अपना प्रधान सलाहकार बनाकर झूठ बोलने की रिहर्सल शुरू कर दी है। जनता को कांग्रेस के झूठे वादों ने सावधान रहना होगा। भट्टी सोमवार को अबोहर में एसडीएम दफ्तर के आगे आयोजित धरने को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अब वोटर जागरूक हो चुका है। आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेसियों के झूठ से सावधान रहेगा। उन्होंने कहा कि अगले चुनावों में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नए-नए झूठ जनता के सामने लेकर आएंगे, जिस पर सच्चाई का लेप लगा होगा। उन्होंने कहा कि आज डीजल, पैट्रोल, व बिजली के दाम दिनों-दिन बढ़ रहे हैं। केंद्र ने कृषि कानून लागू करके किसानों को तबाह करने का पूरा प्रयास किया है।
विज्ञापन

शिअद सर्कल शहरी के अध्यक्ष सुरेश सतीजा ने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार का अंत होने वाला है। मुख्यमंत्री कैप्टन के वादे पूरे नहीं हुए। कैप्टन ने वादा किया था कि सत्ता में आते ही एक माह के अंदर नशा पूरी तरह से खत्म कर देंगे। कांग्रेस के सत्ता में आते ही पंजाब में नशे का कारोबार चरम सीमा पर पहुंच गया है। अंत में अकाली नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed