फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A 100-year-old peepal tree fell

Jalandhar News: बारिश से सब्जी मंडी में गिरा 100 साल पुराना पीपल का पेड़, 10 दुकानें क्षतिग्रस्त, चार दुकानदार जख्मी

Wed, 24 Jul 2024 08:21 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 08:21 PM IST
विज्ञापन
A 100-year-old peepal tree fell
कपूरथला। पुरानी सब्जी मंडी में बुधवार की सुबह एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। इससे 10 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में चार दुकानदार जख्मी हो गए। उनका उपचार सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। लगभग 100 साल से अधिक पुराने इस पेड़ के गिरने से क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी बाधित हुई और रास्ता भी पूरी तरह से जाम हो गया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। निगम कमिश्नर अनुपम कलेर और डीएसपी सब-डिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि विशाल पेड़ के गिरने से बिजली की तारें भी टूट गईं और क्षेत्र की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित हो गया है। इस घटना में कुलविंदर पत्तड़, बॉबी, मुंशी, भजन मन्ना इलेक्ट्रॉनिक, विपन आदि दुकानदारों का काफी नुकसान हुआ है। इस हादसे में एक इमारत के ऊपरी हिस्से को भी नुकसान हुआ है। चार दुकानदार घायल भी हुए हैं। डीएसपी हरप्रीत सिंह ने बताया कि मौके पर ट्रैफिक और पीसीआर टीम पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर रास्ता खुलाया। नगर निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने बताया कि घटनास्थल पर निगम की टीम ने भी रेस्क्यू आपरेशन के लिए पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed