{"_id":"94-41642","slug":"Jalandhar-41642-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटी ग्रुप के 18 विद्यार्थियों को वी-एक्सएल में जॉब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटी ग्रुप के 18 विद्यार्थियों को वी-एक्सएल में जॉब
Jalandhar
Updated Tue, 04 Feb 2014 02:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के शाहपुर कैंपस में वी एक्सएल सॉफ्टवेटर प्राइवेट लिमिटेड ने पूल कैंपस ड्राइव का आयोजन किया। यह प्लेसमेंट ड्राइव बीटेक (सीएसई, आईटी) और एमसीए 2014 बैच के विद्यार्थियों के लिए थी। सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (सीटीआईईएमटी), लुधियाना कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और अमृतसर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के 90 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। वीएक्सएल सॉफ्टवेटर प्राइवेट लिमिटेड के बिजनेस हैड रजत चोपड़ा और उनकी टीम ने लिखित, पीपीटी प्रेजेंटेशन, ग्रुप डिस्कशन और एचआर इंटरव्यू के बाद 18 विद्यार्थियों को चयनित किया। इन विद्यार्थियों का चयन 2.4 लाख रुपये वार्षिक पैकेज में हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में सीटीआईएमआईटी के स्वर्ण सिंह ने कहा कि डिग्री के समाप्त होते ही नौकरी मिलने का सपना देखा था, लेकिन सीटी ग्रुप ने यह मौका दिलाया है। नौकरी पाकर मेरा सपना पूरा हो गया है। चेयरमैन सरदार चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सीटी ग्रुप का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शिक्षित करना ही नहीं बल्कि उन्हें शिक्षा के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए अवसर प्रदान करना भी है। इसलिए समय समय पर प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन