{"_id":"94-32198","slug":"Jalandhar-32198-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी उठाने को लेकर झगड़ा, प्रदर्शन व जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारी उठाने को लेकर झगड़ा, प्रदर्शन व जाम
Jalandhar
Updated Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवांशहर। पंजाब रोडवेज व प्राइवेट बस आपरेटरों के बीच रोपड़ से सवारी उठाने को लेकर हुए झगड़े के बाद रोडवेज कर्मचारियों ने नवांशहर में प्राइवेट बस को रुकवाने के लिए जाम लगा दिया। प्राइवेट बस चालक ने बस रोकने के लिए अंबेडकर चौक पर खड़े लोगों पर बस चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद बस को पुलिस की मदद से बंगा में रोका गया। आरोप है कि प्राइवेट बस चालक अपने राजनीतिक आकाओं की धौंस देकर सवारियां चढ़ाना चाहता है। देर शाम दोनों ही पक्ष थाना सिटी में जुटे हुए थे।
पंजाब रोडवेज नवांशहर की बस के ड्राइवर रमन कुमार ने बताया कि वह चंडीगढ़-जालंधर रूट पर डिपो की बस चलाते हैं। सोमवार को वह दोपहर 1:25 बजे पर चंडीगढ़ से बस लेकर चले थे। ढाई बजे के करीब जब वह रोपड़ से सवारियां उठाने लगे, तो ताज ट्रेवलर्स बठिंडा की बस के कंडक्टर और सहायकों ने उसे गालियां देनी शुरू कर दीं और कहा कि सवारियां उन्होंने उठानी हैं। इतना कहते ही उन लोगों ने रोडवेज बस के ड्राइवर व कंडक्टर से हाथापाई शुरू कर दी तथा धमकी दी कि अगर जालंधर तक उनकी बस को ओवर टेक करने की कोशिश की, तो अंजाम बुरा होगा। रमन ने बताया कि उन्होंने इस सारी घटना की जानकारी नवांशहर में यूनियन को दी, तो यूनियन सदस्यों ने अंबेडकर चौक को प्राइवेट बस को रोकने की योजना बनाई, लेकिन जब प्राइवेट बस नवांशहर पहुंची, तो उसके ड्राइवर ने बस रोकने की बजाए, उल्टे तेजकर के कंडक्टरों व ड्राइवरों पर चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद रोडवेज यूनियन के सदस्यों ने अंबेडकर चौक पर जाम लगा दिया तथा जालंधर-चंडीगढ़ मार्ग पर लगभग आधा घंटा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद बस को पुलिस की मदद से बंगा में रोक लिया गया तथा देरशाम उसके ड्राइवर व कंडक्टर को भी नवांशहर थाने में लाया गया। रोडवेज यूनियन द्वारा प्राइवेट बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई है। समाचार लिखे जाने तक एसएचओ पुरुषोत्तम लाल दोनों पक्षों की बात सुन रहे थे।