फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   डिप्टी कमिश्नर ने सेहत सेवाओं का लिया जायजा

डिप्टी कमिश्नर ने सेहत सेवाओं का लिया जायजा

Thu, 21 Sep 2017 09:59 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी कमिश्नर ने सेहत सेवाओं का लिया जायजा
प्राइवेट ब्लड बैंकों को रजिस्टर्ड करने के आदेश
विज्ञापन

डीसी ने जिला सेहत सोसाइटी और जिला टास्क फोर्स से की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद तैय्यब ने जिला सेहत सोसाइटी और जिला टास्क फोर्स के साथ बैठक की। इस दौरान सेहत विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि जिले के सभी प्राइवेट ब्लड बैंकों को रजिस्टर्ड किया जाए। इससे खून की जरूरत के समय किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। जिले में सेहत सेवाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने कहा कि सेहत विभाग अपने जिले के ब्लड बैंकों की मौजूदा स्थिति को पूरी तरह अपडेट रखे।

उन्होंने जिले के सभी अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग सेंटरों को अपना पूरा रिकार्ड रखना यकीनी बनाए जाने की भी हिदायत की। एटीबी के हाई रिस्क इलाकों की पहचान कर लोगों का इलाज किया जाए। सेहत सेवाओं का लाभ आम लोगों को मिलना यकीनी बनाया जाए। सफाई व्यवस्था बनाई रखने और जिला निवासियों को रोगमुक्त रखने के लिए सभी विभाग एक-दूसरे को सहयोग दें। सिविल सर्जन डॉ. हरप्रीत सिंह काहलों ने विभाग की ओर से मुहैया करवाई जा रही सेहत सेवाओं और चलाईं जा रही स्कीमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान एडीसी (जनरल) राहुल चाबा, एडीसी (विकास) अवतार सिंह भुल्लर, डीएसपी (इंवेस्टिगेशन) सोहन लाल संधू, जिला परिवार भलाई अधिकारी डॉ. सुरिंदर कुमार, अतिरिक्त सिविल सर्जन डॉ. रमेश कुमारी बंगा, जिला सेहत अधिकारी डा. कुलजीत सिंह, डॉ. संदीप भोला, सुदेश शर्मा, जिला डेंटल हेल्थ अफसर डा. सुरिंदर मल्ल, डीआईओ डॉ. आशा मांगट, डीएमसी डॉ. सारिका दुग्गल, डॉ. शोभना बांसल, जिला मास मीडिया अधिकारी परगट सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed