{"_id":"59c29d2c4f1c1b9c688b5864","slug":"81505926444-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबाहे में डूबने से दो बालकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबाहे में डूबने से दो बालकों की मौत
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
रजबाहे में डूबने से दो किशोरों की मौत
खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छठी कक्षा के छात्र थे दोनों
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
जिले के गांव संगूधौण के पास मंगलवार देर रात रजबाहे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। इसमें से एक का शव तो रात ही निकाल लिया गया था, मगर दूसरे का शव बुधवार सुबह गांव बल्लमगढ़ के पास नहर से बरामद हुआ। बुधवार देर शाम बठिंडा रोड स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार हुआ।
कोटकपूरा रोड बाईपास पर बूटा सिंह शांति निकेतन कॉलोनी वासी रानी कौर का बेटा मनवीर और उसका दोस्त राहुल मंगलवार शाम गांव संगूधौण के पास गुजरते रजबाहे में नहाने के लिए गए। जब मनवीर देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। इस पर उन्हें मनवीर और उसके दोस्त राहुल के रजबाहे में डूबने का पता चला। दोनों की तलाश की जाने लगी। राहुल का शव तो मंगलवार देर रात बरामद हो गया, मगर मनवीर का शव बुधवार सुबह मिला। बुधवार देर शाम दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वे खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छठी कक्षा में पढ़ते थे। दोनों की उम्र करीब 13 साल थी।
पांच बहनों का इकलौता भाई था मनवीर
रानी कौर के पति के देहांत के बाद परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी। उसकी 5 बेटियों में से दो की शादी हो चुकी है और तीन बेटियां अभी अविवाहित हैं। मृतक मनवीर उसका सबसे छोटा बेटा था और पांचों बहनों का इकलौता भाई था। राहुल परिवार का बड़ा बेटा था। उससे छोटा एक भाई और बहन है। लोक अधिकार इंसाफ पार्टी के जिला अध्यक्ष जसविंदर सिंह गंधड़ समेत आसपास के लोगों ने सरकार और प्रशासन से दोनों परिवारों की आर्थिक मदद की मांग की है।