फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जालंधर ने लुधियाना को 3-0 से हराया

जालंधर ने लुधियाना को 3-0 से हराया

Sun, 24 Sep 2017 10:11 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
जालंधर ने लुधियाना को 3-0 से हराया
स्पोर्ट्स विंग महलपुर ने कपूरथला को दी मात
विज्ञापन

63वें अंतर जिला अंडर-17 फुटबॉल मुकाबले शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
शिक्षा विभाग की ओर से रविवार को जिले में 63वें अंतर जिला अंडर-17 फुटबॉल मुकाबलों का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत कुमार ने झंडा फहराकर किया। इस दौरान 27 टीमों ने भाग लिया।
इसके लिए गांव उदेकरन के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान, गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम के अलावा गांव रुपाणा के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में मुकाबले करवाए जा रहे हैं। गांव उदेकरन के सोहन लाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल की कॉमन मेस में खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट दी जा रही है। मंच संचालन राज कुमार ने किया।
विज्ञापन

27 सितंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबले तक कुल 99 मैच खेले जाएंगे। इसके लिए चार पूल एबीसीडी बनाए गए हैं। पहले दिन के मुकाबलों में स्पोर्ट्स विंग महलपुर ने कपूरथला को 7-0 से हराया। एसएएस नगर ने फाजिल्का को 5- 0, संगरूर ने फिरोजपुर को 8-0, मुक्तसर ने मोगा को 3-0, स्पोर्ट्स विंग पालदी ने घुद्दा विंग को 2-1 हराया। फतेहगढ़ ने बठिंडा को 5-1 से, जालंधर ने लुधियाना को 3-0 से पराजित किया। इस मौके पर एईओ दलजीत सिंह, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशेर सिंह बराड़, जोगिंदर सिंह, पवन कुमार, सुखविंदरजीत सिंह, हरनेक सिंह, परमवीर सिंह, दिलबाग सिंह, साधू सिंह रुमाना, बलजीत मान, रवनीत सिंह और गुरमीत सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed