{"_id":"5cbdf46cbdec22141454a2e6","slug":"61555952748-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड की डिक्शनरी हाथ में लेकर अफवाहें फैला रहे भाजपाई-जाखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड की डिक्शनरी हाथ में लेकर अफवाहें फैला रहे भाजपाई-जाखड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बॉलीवुड की डिक्शनरी लेकर अफवाहें फैला रहे भाजपाई’
पठानकोट के वार्ड 11 में सुनील जाखड़ ने अकालियों और मोदी सरकार पर चलाए सियासी तीर
अमर उजाला ब्यूरो।
पठानकोट। यह कैप्टन सरकार है, अकालियों की तरह जंगलराज नहीं। अकाली जत्थेदारों ने कानून को छीके पर टांग रखा था, जत्थेदारों के कहने पर झूठे पर्चे दर्ज करवाए जाते थे, निर्दोष सिखों को गोलियां मरवाई गईं। धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी करवाई गईं, ग्रंथियों को टार्चर किया गया। अब इसका हिसाब जनता मांगेगी। यह बाते कांग्रेस प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ ने पठानकोट के काजीपुरा में बादल परिवार द्वारा कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था पर उठाए जा रहे सवालों के जवाब में कहीं।
काजीपुर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकुमार काका के साथ पहुंचे जाखड़ ने अकालियों और मोदी पर निशाना साधा। वहीं, सनी देओल को भाजपा की ओर से टिकट देने के जवाब पर सुनील जाखड़ ने कहा कि पिछले कई दिनों से भाजपाई बॉलीवुड की डिक्शनरी अपने हाथ में लिए हुए हैं। कभी अक्षय कुमार कभी अक्षय खन्ना तो कभी सनी देओल का नाम लिया जा रहा है। लोग इस बार चेहरे को नहीं बल्कि काम को वोट करेंगे।
उन्होंने कहा काम करवाना है तो काम करने वाला उम्मीदवार ही लोगों को पसंद आएगा और अगर फिल्में देखनी है तो किसी की भी देखी जा सकती हैं, परंतु लोगों को आज काम पसंद है लोग काम करने वाले प्रत्याशी को वोट करेंगे। जाखड़ ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि नेता कुछ भी कहते रहे, मुद्दे लोगों के ही होंगे, अभी तक मोदी सरकार और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत सारा प्रचार किया, जो मुद्दों को भटकाने वाला था। नरेंद्र मोदी देश के मुद्दों को भटकाने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल विज, महासचिव विकास महाजन, पीपीसीसी सचिव विभूति शर्मा, आनुष मन्हास, कनुष, राजिन्द्र मन्हास, रिंकू, राकेश बबली, अजय कुमार उपस्थित थे।