फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने को विभाग सख्त

बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने को विभाग सख्त

Sun, 25 Feb 2018 10:33 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने को विभाग सख्त
बोर्ड सीसीटीवी से रखेगा परीक्षाओं में नकल पर नजर
विज्ञापन

आज बैठक में तय होगी रणनीति, शामिल होंगे परीक्षा केन्द्रों के प्रिंसिपल
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए इस बार विभाग सख्त दिखाई दे रहा है। परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को शिक्षा विभाग ने जिले में बनाए सभी 101 के परीक्षा केेंद्रों के प्रिंसिपलों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में नकल को रोकने के लिए जारी आदेशों से प्रिंसिपलों को अवगत कराया जाएगा।

विभाग की ओर से 101 परीक्षा केंद्रों में से 34 पर पहली बार वीडियोग्राफी करवाई जा रही है, इसके अलावा अन्य सेंटरों पर सीसीटीवी कैमरे से परीक्षार्थियों व केंद्र की गतिविधियों पर निगाह रखी जाएगी। डीईओ नेक सिंह ने बताया कि इस बार किसी को भी नकल करने नहीं दिया जाएगा, और जो भी केंद्र में नकल कराता हुआ शिक्षक पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसीलिए परीक्षा से पहले नकल को रोकने के लिए जागरूकता रैली निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed