{"_id":"5cbf4132bdec2209dc70ed0d","slug":"51556037938-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव लधुवाला उताड़ में शार्ट सर्कट से गेहूं की फसल को लगी आग, 10 एकड़ गेहूं जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव लधुवाला उताड़ में शार्ट सर्कट से गेहूं की फसल को लगी आग, 10 एकड़ गेहूं जली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्ट सर्किट से 10 एकड़ गेहूं जला
गांव लधुवाला उताड़ में हुई घटना, नुकसान की रिपोर्ट सरकार को भेजेंगे: नायब तहसीलदार
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। श्री मुक्तसर साहब रोड पर पड़ते गांव लधुवाला उताड़ में बिजली के शार्ट सर्किट के चलते 10 एकड़ में तैयार खड़ी गेहूं की फसल को आग लग गई। फायर ब्रिगेड मुलाजिमों के पहुंचने के पहले ही गांव वालों ने आग पर काबू पा लिया।
फसल में में सूचना मिलते ही डीएसपी अमरजीत सिंह, एसएचओ थाना वैरोका मंगल सिंह, नायब तहसीलदार यशवंत और चौकी इंचार्ज बलकार सिंह मौके पर पहुंच गए। किसान सारज सिंह ने बताया कि गांव के खेतों से बिजली की लाइन गुजरी है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बिजली के तार में शार्ट सर्किट होने से गेहूं की फसल को आग लग गई। आग देखकर गांव लधुवाला ही नहीं बल्कि कालेवाला, रोड़ावाला, फत्तणवाला के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने ट्रैक्टरों से आग की चपेट में आई गेहूं की फसल के आसपास जमीन को खोद दिया। किसान बलकार सिंह औझला की 7 एकड़, किसान सारज सिंह 2 एकड़ व किसान हरबंस सिंह की करीब एक एकड़ फसल आग की चपेट में आकर जल गई।
किसान काबल सिंह ने बताया कि आग लगने की जानकारी एसडीएम जलालाबाद को दी गई। फायर बिग्रेड की गाड़ी करीब 10.35 बजे पहुंची, तब तक गांव वासियों ने आग पर काबू पा लिया था। किसानों ने बताया कि शार्ट सर्किट के कारण गेहूं की फसल को आग लगी है। किसानों सरकार से मुआवजा मांगा है। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार जसवंत सिंह बताया करीब दस एकड़ में लगी गेहूं की फसल जली है। नुकसान की रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी।