{"_id":"5c7176babdec2211b70606a0","slug":"51550939834-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव सैनिकों ने धारा 370 हटाने की रखी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव सैनिकों ने धारा 370 हटाने की रखी मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारा 370 हटाने की मांग
पठानकोट। सैली रोड स्थित शिव सेना पंजाब कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। संगठन के उत्तर भारत चेयरमैन सतीश महाजन के नेतृत्व में की गई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की विशेष धारा 370 हटाई जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि 370 हटाने का यही मौका है। इससे अलगाववादियों और आतंकियों को स्पोर्ट मिलती है। अगर आतंकवाद की कमर तोड़नी है तो 370 को खत्म करना ही होगा। सतीश महाजन ने कहा कि भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत न होने का रोना रो रही है, जबकि देश में पुलवामा हमले को लेकर आक्रोष है। केंद्र सरकार सभी दलों को साथ लेकर 370 को तुरंत तोड़ दे। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में जब तक धारा 370 खत्म नहीं होगी तब तक जम्मू कश्मीर में शांति नहीं आएगी। शिव सेना पंजाब सरकार से यही मांग करती है कि कैबिनेट में जल्द से जल्द 370 धारा तोड़ने को लेकर कड़ा कदम उठाया जाए। इस मौके पर राकेश सूरी बलजीत सिंह हरि सिंह बठिंडा से बातिश नरोत्तम दास आदि उपस्थित थे।
फोटो:-1-बैठक में जानकारी देते शिवसेना पंजाब के उत्तर भारत चेयरमैन सतीष महाजन व अन्य।