फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Pilot met with Sandeep Nangal Ambia's family

Jalandhar News: संदीप नंगल अंबिया के परिवार से मिले पायलट

Sun, 18 Oct 2026 06:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 18 Oct 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Pilot met with Sandeep Nangal Ambia's family
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने रविवार को जालंधर में पार्टी के नेताओं से मुलाकात की। सचिन पायलट ने सुबह 9 बजे जालंधर के एक होटल में लुधियाना कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ बैठक कर उनसे विधानसभा चुनाव 2027 के लिए महत्वपूर्ण चर्चा की। इस मीटिंग के बाद वह अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दिवंगत संदीप नंगल अंबिया के परिवार से मुलाकात करने के लिए शाहकोट रवाना हो गए हैं। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद वह नकोदर में 2023 में गैंगस्टरों का शिकार बने कपड़ा व्यापारी टिम्मी चावला व उनके गनमैन के पीड़ित परिवार से मिले।

इसके बाद सचिन पायलट टांडा उड़मुड़ के लिए रवाना हो गए। टांडा के मियाणी गांव में हार्डवेयर कारोबारी बलविंदर सिंह के परिजन से मुलाकात करने के बाद वह होशियारपुर रवाना हो गए। अपने इस दौरे के जरिये कांग्रेस के पंजाब प्रभारी पीड़ित परिवारों से मिलकर राज्य की कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठा रहे हैं। सचिन पायलट 20 अक्तूबर तक 5 दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं। इस दौरान वह गैंगस्टर हिंसा और बिगड़ी कानून-व्यवस्था के कारण अपनों को खोने वाले परिवारों से मुलाकात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed