फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   5 heritage gates of Ferozepur will be rejuvenated

शहर के पांच विरासती गेटों की 50 लाख रुपये से होगी मरम्मत

Fri, 14 Feb 2020 10:42 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
5 heritage gates of Ferozepur will be rejuvenated
विधायक परमिंदर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सीमावर्ती जिले में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार ने फिरोजपुर शहर के पांच ऐतिहासिक गेटों के कायाकल्प का प्रोजेक्ट तैयार किया है, जिस पर 50 लाख रुपये की लागत आएगी। सबसे पहले दिल्ली गेट का कायाकल्प किया जाएगा। विधायक अपने निवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन की अगुवाई में सरकार फिरोजपुर की धरोहरों को सहेजने और इस शहर को बतौर टूरिस्टप्लेस विकसित करने के लिए वचनबद्ध है। इसके तहत करीब 60 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पाइप लाइन में हैं। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से हरीके वैटलैंड विकसित करने का करने का प्रोजेक्ट चल रहा है। इसके अलावा फिरोजपुर शहर को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने के लिए 10 करोड़ रुपये से कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया जीरा गेट, मक्खू गेट, दिल्ली गेट, मैगजीन गेट और मुल्तानी गेट का कायाकल्प होगा। सभी गेटों के कायाकल्प केवक्त इनकी प्राचीन ऐतिहासिक बनावट को संभालने का खास ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि एक प्राचीन व ऐतिहासिक शहर होने की वजह से यहां पर्यटन का काफी स्कोप है। उन्होंने कहा कि भारत-पाक के बंटवारे से पहले यहां से पाकिस्तान को सीधी ट्रेन जाया करती थी और ट्रेड के मामले में फिरोजपुर सबसे अग्रणी जिला हुआ करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि फिरोजपुर शहर एक ऐतिहासिक शहर है, जिसे सदियों पहले फिरोजशाह तुगलक ने बसाया था। यह चारों तरफ से बाउंड्रीवाल से घिरा था, जिसमें अलग-अलग जगह पर दस दरवाजे बनवाए गए थे। इनका दरवाजों (गेटों) को अलग-अलग नाम दिए गए थे, दिल्ली गेट, मोरी गेट, बगदादी गेट, जीरा गेट, मक्खू गेट, बांसावाला गेट, अमृतसरी गेट, कसूरी गेट, मुलतानी गेट और मैगजीन गेट। इनमें से पांच गेटों का कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed