फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   40021 cusecs of water released from Pong Dam on the third day

Jalandhar News: पौंग डैम से तीसरे दिन छोड़ा गया 40021 क्यूसेक पानी

Fri, 08 Aug 2025 10:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 08 Aug 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
40021 cusecs of water released from Pong Dam on the third day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तलवाड़ा। पौंग डैम का जलस्तर खतरे के निशान से अभी 14 फुट की दूरी पर है। हिमाचल में हो रही अधिक वर्षा के कारण पौंग डैम से पानी छोड़ना जारी है। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को पौंग डैम से तीसरे दिन 40021 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी 14874 टर्बाइन और 25147 स्पिलवे गेट के माध्यम से शाह नहर बैराज में छोड़ा जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम 6 बजे पौंग डैम झील में पानी की आमद 46 हजार 592 क्यूसेक नोट की गई। डैम का जलस्तर 1376.19 फुट दर्ज किया गया । मिली जानकारी के अनुसार, शाह नहर बैराज के 50 मे से 40 गेट खोलकर करीब 228296 क्यूसेक पानी ब्यास दरिया में छोड़ा गया है। इसमें से 11500 क्यूसेक पानी मुकेरियां हाईडल नहर में छोड़ा जा रहा है। पौंग डैम से पानी छोड़े जाने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना है। पौंग डैम से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की तहसील इंदौर के निचले इलाकों और पंजाब के जिला गुरदासपुर, होशियारपुर और तरनतारन जिलों में बाढ़ के आने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

डीसी होशियारपुर अशिका जैन ने सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर समय तैयार रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने लोगों से नदी के किनारे या जलमग्न क्षेत्रों में न जाने, मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने,किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, केवल आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करने तथा किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क मे रहने के लिए कहा गया है। बीबीएमबी के अधिकारियों ने बताया कि यह पानी छोड़ने की प्रक्रिया मानसून के दौरान सामान्य है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सावधानी बरतना हर एक व्यक्ति के लिए बहुत ही जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed