{"_id":"5e208aa58ebc3e7da555d894","slug":"30-injured-in-accident-hoshiarpur-news-pkl363347591","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः होशियारपुर में सड़क से उतर खड्डे में जा पलटी मिनी बस, 30 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः होशियारपुर में सड़क से उतर खड्डे में जा पलटी मिनी बस, 30 यात्री घायल
Thu, 16 Jan 2020 10:29 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर ( पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
पलटी निजी कंपनी की मिनी बस।
अड्डा झीर दा खुह से कमाही देवी को आ रही निजी कंपनी की मिनी बस वीरवार देर शाम गांव नत्थूयाल के पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर पीछे सड़क से उतर कर खड्डे में जाकर पलट गई। यात्रियों के मुताबिक बस के आगे अचानक कुछ आ जाने के कारण ड्राइवर ने बस को एक तरफ मोड़ने की कोशिश की तो बस सड़क से उतर खड्डे में जाकर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में बस में सवार सभी 30 लोगों को चोटें आईं। हादसे के बाद पलटी बस से यात्री जैसे तैसे निकले। कमाही देवी सीएचसी में कनिका पुत्री रामपाल, रजनी पुत्री गुलाब सिंह, कृति पुत्री विनोद कुमार और साक्षी पुत्री गुरमीत सिंह इलाज के लिए आए, जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
कमाही देवी सीएचसी में तैनात डॉ. किरण ने बताया कि श्वेता पुत्री अमनदीप निवासी गांव डडयाल को ज्यादा चोट आने के कारण दसूहा रेफर कर दिया गया। एक अन्य घायल सोना पत्नी ख्याल सिह को भी रेफर कर दिया गया है। बस में लगभग तीस यात्री सवार थे। इनमें से ज्यादातर छात्र थे जो स्कूल से छुट्टी के बाद ट्यूशन पढ़कर अपने घरों को लौट रहे थे।
विज्ञापन