{"_id":"5a15aa814f1c1b6f548bec73","slug":"201511369345-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोसैंट हाट्रस की श्रेया ने पाया ताइक्वांडो में गोल्ड मैडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनोसैंट हाट्रस की श्रेया ने पाया ताइक्वांडो में गोल्ड मैडल
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रेया ने ताईक्वांडो में जीता गोल्ड
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
इनोसेंट हार्ट की तीसरी कक्षा की छात्रा श्रेया ने पांचवीं राष्ट्रीय टैंग-सू-डो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसके साथ ही आठवीं कक्षा के वंश वासुदेव ने पंजाब स्कूल राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। श्रेया और वंश दोनों ही मेधावी विद्यार्थी हैं और बहन-भाई हैं। श्रेया ने अब तक पंजाब स्कूल व ओपन चैंपियनशिप में राष्ट्रीय स्तर पर तीन स्वर्ण, एक रजत व राज्य स्तर पर एक स्वर्ण, एक रजत और 2 कांस्य पदक जीते हैं। वंश वासुदेव ने पंजाब स्कूल व ओपन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, 2 रजत और एक कांस्य पदक जीता है। डायरेक्टर प्रिंसिपल धीरज बनाती ने विजेता विद्यार्थियों और कोच हरप्रीत सिंह रंधावा को बधाई दी। बौरी मेमोरियल एजुकेशनल व मेडिकल ट्रस्ट के अकादमिक सचिव डॉक्टर अनूप बौरी ने बताया कि ऐसे मेधावी विद्यार्थियों के लिए ट्यूशन फीस में छूट जरूर दी जाएगी।