फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   आप देशहित के खातिर चुनाव बाद किसी भी सियासी पार्टी का साथ दे सकती है-अरोड़ा

आप देशहित के खातिर चुनाव बाद किसी भी सियासी पार्टी का साथ दे सकती है-अरोड़ा

Sun, 21 Apr 2019 10:11 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
आप देशहित के खातिर चुनाव बाद किसी भी सियासी पार्टी का साथ दे सकती है-अरोड़ा
प्रधानमंत्री अमीरों के चौकीदार: अरोड़ा
विज्ञापन

देशहित में चुनाव के बाद किसी भी पार्टी का साथ दे सकती आप
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। लोकसभा चुनाव बाद आम आदमी पार्टी सेंट्रल लीडरशिप देशहित में निर्णय लेगी, कि वह किस सियासी पार्टी का साथ दे। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को पंजाब की जनता ने विपक्ष में बैठ कर प्रदेश की चौकीदारी करने की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसका पार्टी बखूबी निर्वहन कर रही है, चौकीदार के रूप में कई अहम घोटालों का खुलासा किया है और कई घोटालों को होने से पहले ही रोक दिया है। यह बातें आम आदमी पार्टी के नेता अमन अरोड़ा ने फिरोजपुर में पार्टी प्रत्याशी के मुख्य दफ्तर के उद्घाटन अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
अरोड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी ने दिल्ली में सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया है, जो वादे चुनाव में पार्टी ने किए थे, उससे भी कहीं ज्यादा काम हुए है। दिल्ली के कार्य को देखते उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में लोगों से वोट मांग रही है ताकि देश में जो 70 साल में नहीं हुआ वह हो सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा-शिअद के लोगों ने देश को लूटा है, लोगों से झूठे वादे किए जो न पूरे हुए और न ही पूरे होंगे। एक सवाल के जवाब में अरोड़ा ने कहा कि खैरा को पार्टी ने सब कुछ दिया, फिर वह विद्रोही बन गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी में जब तक कोई होता है तो उसे कमियां नहीं दिखाई देती, परंतु जब वह पार्टी से बाहर जाता है तो उसे कमियां ही कमियां दिखाई देती है। उन्होंने कहा कांग्रेस से गठबंधन की बात उनकी पार्टी ने नहीं शुरु की बल्कि कांग्रेस ही उनके पास आई थी। अरोड़ा कि भाजपा की चौकीदारी अमीरों की है, जबकि हम चौकीदारी इनके घोटालों पर अंकुश लगाने की कर रहे है, उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का मकसद पंजाब में नौजवानों को नशे से बचाना व किसानों की आर्थिक हालत सुधारना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed