फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   अकाली दल मेरे को टिकट दे, मैं परगट सिंह को हराकर दिखा दूंगा, परगट के साथ दोस्ती के इल्जाम बेबिनुयाद

अकाली दल मेरे को टिकट दे, मैं परगट सिंह को हराकर दिखा दूंगा, परगट के साथ दोस्ती के इल्जाम बेबिनुयाद

Wed, 17 Apr 2019 10:51 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
अकाली दल मेरे को टिकट दे, मैं परगट सिंह को हराकर दिखा दूंगा, परगट के साथ दोस्ती के इल्जाम बेबिनुयाद
अकाली दल टिकट दे तो परगट सिंह को हरा दूंगा: जसपाल ढेसी
विज्ञापन

जालंधर। यूके से सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी के पिता जसपाल सिंह ढेसी व इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन परमजीत सिंह रायपुर का कहना है कि उनके परिवार के साथ कांग्रेसी विधायक परगट सिंह को जोड़कर बेबुनियाद आरोप लगाये जा रहे हैं। अकाली दल के पूर्व विधायक सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने उनके प्लाट पर कब्जा कर रखा है और गुमराह करने के लिए आरोप लगाया जा रहा है कि उनकी कांग्रेसी विधायक परगट सिंह के साथ दोस्ती है। यूके के सांसद तनमनजीत के पिता जसपाल ढेसी ने बुधवार को जालंधर में पत्रकार वार्ता में कहा कि मेरी तो सुखबीर से गुजारिश है, अकाली दल की टिकट मुझे दी जाए और मैं परगट सिंह को हराकर दिखा दूंगा। ढेसी व रायपुर ने कहा कि उनकी कंपनी ने 2005 में कूल रोड पर जमीन खरीदी थी और इस जमीन पर पूर्व अकाली विधायक ने कब्जा कर लिया। 2017 के विधानसभा चुनावों में पूर्व विधायक को जालंधर कैंट से अकाली दल की टिकट मिली तो उनहोंने पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल व पार्टी प्रधान सुखबीर बादल के आगे डटकर विरोध किया कि उनकी जमीन पर कब्जा करने वाले मक्कड़ को क्यों टिकट दी गयी है? इस पर सीएम बादल ने स्टार्च शूगर मिल के मालिक कुलदीप सरदाना को बिचौला बनकर भेजा, जिसने हमारा और मक्कड़ का समझौता करवा दिया। सीएम बादल के सामने समझौता पेश हुआ और उसी मुताबिक हमने अपने प्लाट की चाहदीवारी अलग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed