फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सफाई कर्मचारियों और विधायकों के बीच हुआ टकराव, जमकर हुई तू तू-मैं मैं

सफाई कर्मचारियों और विधायकों के बीच हुआ टकराव, जमकर हुई तू तू-मैं मैं

Wed, 21 Feb 2018 10:45 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों और विधायकों के बीच हुआ टकराव, जमकर हुई तू तू-मैं मैं
सफाई कर्मियों और विधायकों के बीच हुई तू-तू, मैं-मैं
विज्ञापन

वेतन भुगतान न होने के कारण धरने पर बैठे थे सफाई कर्मचारी
शुक्रवार तक का दिया समय नहीं तो करेंगे हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
बुधवार को नगर निगम कार्यालय में सफाई कर्मचारियों और विधायकों के बीच तीखा टकराव हुआ और दोनों में जमकर तू तू-मैं मैं भी हुई। तलखी भरा यह टकराव इस कदर उत्तेजना से भरा था कि सफाई मजदूरों और विधायकों ने एक-दूसरे के ऊपर सीना तान कर उंगलियां तक उठा दी। स्थिति न संभलती तो यह टकराव अन्य रूप भी ले सकता था। पंजाब सफाई मजदूर फैडरेशन ने चेतावनी दी है कि अगर इस सप्ताह के शुक्रवार तक कर्मचारियों का वेतन भुगतान न हुआ तो 26 फरवरी दिन समोवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

जानकारी के अनुसार ब्यास दरिया से जालंधर तक पानी पहुंचाने की योजना पर केंद्रीय टीम के साथ विचार चर्चा करने के लिए चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विधायक परगट सिंह, राजिंदर बेरी, सुशील रिंकू और बावा हैनरी निगम कार्यालय में आये थे। इस मीटिंग में मेयर जगदीश राजा के अवाला तमाम निगम अधिकारी मौजूद थे। मीटिंग के बाद चारों विधायकों को सफाई कर्मचारियों की नाराजगी का निशाना बनना पड़ा। निगम के सफाई कर्मचारियों और अन्य मुलाजिमों को वेतन भुगतान नहीं हुआ हैं। इसलिए उनमें रोष पनप रहा हैं। बुधवार को पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन और म्यूनिसिपल इंपलाइज यूनियन के नेताओं के नेतृत्व में सफाई एवं अन्य निगम भवन में धरने पर आ बैठे थे। इस दौरान जब उन्होंने विधायकों के आगे अपना पक्ष रखना चाहा तो संतोषजनक उत्तर न मिलने पर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारी गर्मी खा गए। बाद में निगम कमिश्नर बसंत गर्ग के आश्वासन के बाद यह मामला शांत हुआ। प्रदर्शनकारियों ने निगम कमिश्नर को मांग भी सौंपा, जिसमें उन्होंने कहा कि दर्जा चार और तीन कर्मचारियों का वेतन हर महीने की पांच तारीख से पहले रिलीज होना चाहिए। पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन, म्यूनिसिपल इंपलाइज यूनियन के अलावा अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी हैं कि अगर 23 फरवरी दिन शुक्रवार तक वेतन भुगतान न हुआ तो 26 फरवरी दिन सोमवार से से सभी निगम कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल, म्यूनिसिपल इंपलाइज यूनियन के प्रधान राजन गुप्ता के अलावा अन्य कई संगठनों के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed