फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   17 Punjabi youth imprisoned in Dubai jail Family meets Sant Balbir Singh Seechewal to take them back

पंजाब के 17 युवा दुबई की जेल में बद: संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मिले परिवार, बोले- हम यहां पल-पल मर रहे

Sun, 30 Jun 2024 08:18 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 30 Jun 2024 08:18 PM IST
सार

पंजाब के 17 युवा दुबई की जेल में बंद हैं। जालंधर जिले से 6, कपूरथला, नवांशहर और होशियारपुर से 3-3 जबकि गुरदासपुर, अमृतसर और चंडीगढ़ से 1-1 युवा शामिल हैं।

विज्ञापन
17  Punjabi youth imprisoned in Dubai jail Family meets Sant Balbir Singh Seechewal to take them back
संत सीचेवाल से मिलते परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

दुबई की जेल में पंजाब के 17 युवा बंद हैं। ये सभी बीते डेढ़ साल से जेल में हैं। इन युवाओं के परिवारों बेटों को स्वदेश वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं। इनके परिजन विदेश मंत्रालय और सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल से संपर्क कर इन युवाओं की वतन वापसी की आस लगाए बैठे हैं। 
विज्ञापन


निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी में रविवार को 14 युवकों के परिजन सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मिलने पहुंचे थे। परिवार वालों का कहना है कि कि वे अपने बच्चों के इंतजार में बीते डेढ़ साल से पल-पल मर रहे हैं। उन्हें तो यह भी पता नहीं है कि उनके बच्चे जेल में क्यों बंद हैं। केस के बारे में कोई सही जानकारी नहीं होने के कारण जेल में बंद युवा तारीख पर तारीख मिलने के कारण मानसिक पीड़ा झेल रहे हैं। सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि वे इन युवाओं का मुद्दा विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाएंगे और उन्हें हर संभव मदद प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


इन युवाओं में जालंधर जिले से 6, कपूरथला, नवांशहर और होशियारपुर से 3-3 जबकि गुरदासपुर, अमृतसर और चंडीगढ़ से 1-1 युवा शामिल हैं। दुबई में फंसे गौरव कुमार के भाई रविकांत ने बताया कि रोजी-रोटी कमाने गए गौरव को नहीं पता था कि वह वहां विवाद में फंस जाएगा। रविकांत ने बताया कि उसका भाई अन्य युवकों के साथ एक कमरे में रहता था, जहां से स्थानीय पुलिस ने उन्हें रात में सोते हुए पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि उनके पास दुबई के वकील के रूप में मामले को आगे बढ़ाने की क्षमता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन युवकों के बीच फंसे हरप्रीत सिंह की बहन ने बताया कि उन्हें डेढ़ महीने पहले दुबई के एक फोन नंबर से फोन आया कि वे उसके भाई को छोड़ देंगे और बदले में उन्हें 1 लाख रुपये दें। जब हरप्रीत की बहन ने कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं हैं तो फोन करने वाले ने कहा कि 50 हजार रुपये की मांग करने लगा, तब भी हम तुम्हारे लड़के को छोड़ देंगे। 

दीपक के पिता राम लुभाया ने कहा कि एक तरफ वह अपने बेटे के फंसने से परेशानी में हैं और दूसरी तरफ उन्हें ऐसी फर्जी कॉल आ रही हैं, जिसमें कॉल करने वाले दावा कर रहे हैं कि आप पैसे दो हम लड़के को छोड़ देंगे। परेशान परिवारों के कई लोग भी अपना लाभ तलाश रहे हैं।


फगवाड़ा से आए हरमेश लाल ने बताया कि उनका बेटा हरदीप कुमार टूरिस्ट वीजा पर दुबई गया था। वहां वह अपने दोस्त से मिलने गया, जहां उसी रात पुलिस की छापेमारी में हरदीप कुमार भी पकड़ा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed