फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   -सुजानपुर टैंपों स्टैंड पर शराब ठेके को लेकर कांग्रेस वर्सेज कांग्रेस-

-सुजानपुर टैंपों स्टैंड पर शराब ठेके को लेकर कांग्रेस वर्सेज कांग्रेस-

Sat, 20 Apr 2019 09:59 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
-सुजानपुर टैंपों स्टैंड पर शराब ठेके को लेकर कांग्रेस वर्सेज कांग्रेस-
ठेका हटवाने को प्रदर्शन, कांग्रेसी आपस में भिड़े
विज्ञापन

पठानकोट के सुजानपुर टेंपो स्टैंड के पास खोली गई है शराब की दुकान
प्रदेश सचिव नरेश पुरी और डॉ. विक्की काठा के समर्थक आमने-सामने
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। सुजानपुर के टेंपो स्टैंड के पास स्थित ठेके को बंद करवाने की मांग को लेकर राहुल गांधी ब्रिगेड के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर विक्की काठा ने समर्थकों के साथ एक्साइज विभाग व शराब माफिया के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव नरेश पुरी का पुतला जलाया गया। प्रदर्शन के दौरान नरेश पुरी के समर्थक भी पहुंच गए तो उन्होंने विक्की काठा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी के दौरान दोनों गुटों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। सुजानपुर पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया।
डॉ. काठा का कहना है कि सुजानपुर के टेंपो स्टैंड के पास खुला ठेका नियमों के विपरीत है। नियमों के तहत कोई भी ठेका सरकारी इमारतों जिनमें स्कूल, अस्पताल, मंदिर, गुरुद्वारा के पास नहीं खुल सकता है। यह ठेका जहां खुला है वहां से मंदिर, गुरुद्वारा, अस्पताल और स्कूल बिल्कुल पास हैं। शराब ठेके के कारण जहां लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, वहीं स्कूली बच्चों पर भी इसका उलटा प्रभाव पड़ रहा है। काठा ने कहा कि यह ठेका कांग्रेसी नेता नरेश पुरी के चचेरे भाई का है, जिस कारण प्रशासन इसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रहा। उन्होंने बताया कि इस संबंधी उन्होंने अपनी शिकायत जिलाधीश पठानकोट तथा एक्साइज विभाग के सहायक कमिश्नर को दी थी। अभी तक इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अगर 15 दिन के भीतर ठेका बंद ना करवाया गया तो वे इसके रोष स्वरूप इस ठेके के सामने आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने नरेश पुरी पर आरोप लगाया कि किराए के गुंडे भेज कर उन पर हमला करने की कोशिश की गई है। वह इन प्रकार के हमलों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनके साथ हाथापाई करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर गुरमीत सिंह, अनीता काठा, प्रताप चंद, लक्की पठानिया, रेनू बाला, अश्विनी कुमार, बूटा सिंह, रोहित कुमार, गुरनाम सिंह, महेंद्र पाल, अमर जीत, परमजीत, तरसेम लाल, टोनी पटियाल, चंदन दास, बाबा राम, मेहर चंद, विजय कुमार व अन्य उपस्थित थे। वहीं, नरेश पुरी ने कहा कि इस प्रदर्शन संबंधी उन्हें लोगों से पता चला है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि यह प्रदर्शन किसके खिलाफ किया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता लर्गी है ऐसे में कोई भी प्रदर्शन नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed