फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   गुरदासपुर चुनाव में खटपट, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष का इस्तीफा, प्रधान से गर्मासर्दी के बाद दिया रिजाइन.

गुरदासपुर चुनाव में खटपट, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष का इस्तीफा, प्रधान से गर्मासर्दी के बाद दिया रिजाइन.

Wed, 04 Oct 2017 10:11 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर चुनाव में खटपट, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष का इस्तीफा, प्रधान से गर्मासर्दी के बाद दिया रिजाइन.
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष का इस्तीफा
विज्ञापन

जालंधर।
गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान मोना जयसवाल व उपाध्यक्ष नीलम शर्मा के बीच ठन गई है और मामला बहसबाजी से लेकर इस्तीफे तक पहुंच गया है। नीलम शर्मा ने तत्काल पार्टी के प्रभारी प्रभात झा व संगठन महामंत्री दिनेश को इस्तीफा भेज दिया और प्रदेश प्रधान मोना जयसवाल ने इस्तीफा मंजूर करने में देरी नहीं की।
नीलम शर्मा पूर्व प्रधान कमल शर्मा के निकट मानी जाती रही हैं और दोनों फिरोजपुर से हैं। ऐसे में उनका इस्तीफा देना और मंजूर होना कमल शर्मा खेमे के लिए करारा झटका माना जा रहा है। नीलम शर्मा पार्टी की वाइस प्रधान रही हैं और वह 24 सितंबर से लगातार गुरदासपुर काम कर रही थी।ं मंगलवार को उनकी प्रदेश प्रधान मोना जयसवाल के साथ पार्टी कार्यालय में जबरदस्त कहासुनी हो गई। इसके बाद मामला हाईकमान तक जा पहुंचा और बुधवार को मामले को ठंडा भी कर दिया गया था। शाम को अचानक नीलम शर्मा का इस्तीफा मंजूर कर उन्हें पदमुक्त कर दिया गया। इस बीच नीलम शर्मा ने गुरदासपुर चुनाव प्रचार बीच में छोड़ दिया।
विज्ञापन

नीलम ने हाईकमान से शिकायत की कि पुराने लोगों मौजूदा प्रधान जयसवाल अपमानित कर रही है। पार्टी में टांग खिंचाई हो रही है। वहीं पार्टी की प्रदेश प्रधान मोना जयसवाल का कहना है कि नीलम ने पार्टी का अनुशासन भंग किया है। उसके साथ मुकेरियां की एक महिला नेता नेक को अटैेच किया गया था। नीलम ने कहा कि वह किसी को अपने साथ नहीं ले सकती। नीलम शर्मा को ऐसा कहना नहीं चाहिए था। नीलम ने व्हाट्स एप ग्रुप में इस्तीफा डाला, जिसको मंजूर कर लिया गया है। सभी बातें हाईकमान को बता दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed