{"_id":"59c690e84f1c1be4738b639e","slug":"161506185448-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाँच दिवसीय बाबा फरीद आगमन पर्व हर्षोल्लास से सम्पन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाँच दिवसीय बाबा फरीद आगमन पर्व हर्षोल्लास से सम्पन्न
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
बाबा फरीद आगमन पर्व हर्षोल्लास से संपन्न
अलौकिक नगर कीर्तन चिल्ला बाबा फरीद से गुरुद्वारा माई गोदड़ी तक सजाया
नवजोत सिंह सिद्धू को बाबा फरीद ईमानदारी अवार्ड दिया गया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
पांच दिवसीय बाबा शेख फरीद आगमन पर्व शनिवार को हर्षोल्लास से संपन्न हो गया। अंतिम दिन टिल्ला बाबा फरीद से गुरुद्वारा माई गोदड़ी साहिब तक नगर कीर्तन सजाया गया। गुरुद्वारा गोदड़ी साहिब में एक विशाल धार्मिक समागम आयोजित किया गया। मुख्यातिथि डॉ. इंद्रजीत कौर मुख्य सेवादार भगत पूरन सिंह पिंगलवाड़ा, अमृतसर, महंत काहन सिंह जी सेवा पंथी संप्रदाय और इंदरजीत सिंह खालसा चेयरमैन बाबा फरीद शैक्षणिक और धार्मिक संगठनों द्वारा कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को बाबा फरीद ईमानदारी पुरस्कार और परमजीत सिंह नाभा को भगत पूरन सिंह मानवता की सेवा के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दोनों शख्सियतों को एक एक लाख रुपये, साइटेशन और दोशाला दी गई।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि ईमानदारी के लिए आज बाबा फरीद की धरती से मिला सम्मान उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी प्राप्ति है। इस अवसर पर सिद्धू ने सम्मान में मिली एक लाख रुपये की राशि और एक लाख रुपये अपनी ओर से मिलाकर सूफी गायक ईदू शरीफ को देने की घोषणा की। ईदू शरीफ काफी लंबे समय से अस्वस्थ हैं और आर्थिक तंगी के चलते अपना उपचार करवाने में असमर्थ है। इस बार बाबा फरीद सोसाइटी द्वारा नई पहलकदमी करते हुए स्वच्छता अभियान के लिए पुरस्कार की शुरुआत की। यह पुरस्कार अमृतसर के रहने वाले वकील लालवानी को दिया गया। इस अवसर पर विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों, डॉ. अमर सिंह ओएसडी स्थानीय सरकारें मंत्री, डीसी राजीव पराशर, एसएसपी डॉ. नानक सिंह, पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह, पूर्व विधायक मुहम्मद सदीक, कांग्रेसी नेता पवन गोयल और सुरेंद्र गुप्ता के अतिरिक्त बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
फोटो 23एफआरडीपी01
बाबा शेख फरीद आगमन पर्व के पाँचवे व अंतिम दिन सजाए गए नगर कीर्तन का विहंगम दृश्य।
------
फोटो 23एफआरडीपी02
कैबनिट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धु व परमजीत सिंह नाभा को बाबा फरीद अवार्ड 2017 से सम्मानित करते हुए सोसायटी के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह खालसा व अन्य।