{"_id":"00b8836f893093e1728a9958b9bafd96","slug":"16-days-cremated-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 दिन तक नहीं किया शव का संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 दिन तक नहीं किया शव का संस्कार
अमर उजाला,कपूरथला
Updated Sat, 07 Dec 2013 10:50 PM IST
विज्ञापन
कपूरथला में मां के संघर्ष के बाद बेटे की संदिग्ध मौत का मामला हत्या में बदला। जरनैल कौर ने न्याय के लिए बेटे के शव का 16 दिन तक संस्कार नहीं किया। सीएमसी में पोस्टमार्टम के बाद हत्या की बात सामने आई और तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया।
दुबई से आए संधूचट्ठा निवासी युवक चरणजीत सिंह का शव 21 नवंबर 2013 को कालासंघिया मार्ग पर मिला था।
पुलिस उक्त मामले को दुर्घटना में हुई मौत मान रही थी। चरणजीत की मां जरनैल कौर ने उक्त मामले को साजिशन हत्या बताते हुए इसमें कुछ नाम लिए थे।
जरनैल ने इंसाफ न मिलने तक चरणजीत के शव को कालासंघिया के अस्पताल के शवगृह में रखा। जरनैल ने माननीय हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और दूसरे अस्पताल से दोबारा पोस्टमार्टम करवाने की गुहार लगाई।
हाईकोर्ट ने एसएसपी इंद्रबीर सिंह और डीसी दलजीत सिंह मांगट को शव का पोस्टमार्टम करने के लिए सीएमसी लुधियाना भेजने के आदेश दिए थे।
अब सीएमसी के डाक्टरों द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में हत्या की बात सामने आई है। इसके बाद एसएसपी इंद्रबीर सिंह के आदेशों पर पुलिस ने संधूचट्ठा निवासी हरप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह और थाना लांबड़ा निवासी मंगल सिंह पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कपूरथला थाना सदर के इंस्पेक्टर सुक्खा सिंह ने हत्या का मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।