फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सिविल अस्पताल के पास गिरी 120 फुट ऊंची पानी की टंकी

सिविल अस्पताल के पास गिरी 120 फुट ऊंची पानी की टंकी, दुकानों और मकानों पर गिरा मलबा

Thu, 30 May 2019 11:37 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 30 May 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के पास गिरी 120 फुट ऊंची पानी की टंकी
ध्वस्त पानी की टंकी - फोटो : अमर उजाला

जालंधर के सिविल अस्पताल के पीछे बंद पड़ी 120 फुट ऊंची पानी की टंकी गुरुवार को गिर गई। टंकी का मलबा कई दुकानों व मकानों पर गिरा, जिससे लोगों को काफी नुकसान हुआ। हालांकि घटना से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार इस टंकी की खस्ता हालत के चलते इसे गिराने का ठेका अलाट किया गया था, जिसका काम एक दो दिन पहले ही ठेकेदार चरण सिंह ने शुरू किया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दुकानदार दविंदर कुमार निवासी इस्लामगंज मोहल्ला ने बताया कि हेल्थ डिपार्टमेंट की इस पानी की टंकी को बुधवार को तोड़ा जा रहा था लेकिन इलाका निवासियों और दुकानदारों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। उन्हें डर था कि टंकी उनकी दुकानों या मकान पर गिर सकती है। मेयर जगदीश राज राजा भी मौके पर आए थे और उन्होंने टंकी तोड़ रहे ठेकेदार चरण सिंह को कहा था कि आप जिस तरह से टंकी तोड़ रहे हैं, उससे किसी का नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

सिविल अस्पताल के पास गिरी 120 फुट ऊंची पानी की टंकी

तब ठेकेदार चरण सिंह ने कहा था कि वह 60 साल से पानी की टंकियां गिरा रहा है। वह टंकी के पैरों को तोड़ देगा और दूसरी तरफ टंकी को गिरा देगा। बुधवार को तो इलाका निवासियों के विरोध के कारण काम रोक दिया गया था लेकिन गुरुवार सुबह हेल्थ कारपोरेशन डिपार्टमेंट के एसडीओ के साथ ठेकेदार चरण सिंह अपनी लेबर लेकर पहुंचा और टंकी गिरानी शुरू कर दी।

नतीजा वही हुआ जिसका डर था। करीब 120 फुट ऊंची पानी की टंकी मोहल्ला इस्लामगंज में लोगों की दुकानों और मकानों पर आकर गिरी। इसके बाद एसडीओ मौके से खिसक गया। लोगों ने टंकी को तोड़ रहे ठेकेदार और मजदूरों को पकड़ कर थाना चार की पुलिस को सूचित कर दिया। टंकी दुकानों पर गिरने की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस मौके पर पहुंची और ठेकेदार चरण सिंह को राउंडअप कर थाने ले गई।

घटना की सूचना मिलते ही मेयर जगदीश राज राजा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि यह टंकी हेल्थ डिपार्टमेंट के अंदर आती है, इसका नगर निगम से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने तो ठेकेदार को टंकी गिराने से रोका था लेकिन हेल्थ डिपार्टमेंट की गलती का नतीजा बेकसूर दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है। मेयर ने कहा कि जो भी इस घटना के लिए जिम्मेदार है पुलिस उस पर सख्त कार्रवाई करें और दुकानदारों का जो भी नुकसान हुआ है उक्त विभाग इसकी भरपाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed