{"_id":"5bcf534dbdec2269b6429dc8","slug":"151540313933-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक के चक्कर में पलटा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक के चक्कर में पलटा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरटेक करते ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। एक ट्रक चालक को जल्दबाजी करना भारी पड़ गया। जल्दबाजी में ट्रक चालक ने ओवरटेक करना चाहा तो ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। मामले के अनुसार मंगलवार सुबह पठानकोट हाईवे पर बजरी से भरा ट्रक एक वाहन को ओवरटेक करने लगा तो आगे से वाहन आने से ट्रक चालक को अचानक ब्रेक लगानी पड़ गई। अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। इससे ट्रक में भरी बजरी सड़क पर बिखर गई। गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई दो पहिया या चार पहिया वाहन नहीं आया। ट्रक चालक दौलत राम ने कहा कि वह तलवाड़ा से जीरा रहा था। एक गाड़ी को ओवरटेक करते हुए ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने चालक को बाहर निकाला। हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बच गया। उसे मामूली चोटें आई हैं।