{"_id":"5c7173dabdec224c80718aa2","slug":"131550939098-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएनडीयू प्रिंसिपल डॉ. अर्पणा को मिला महिला शक्ति शिरोमणि अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएनडीयू प्रिंसिपल डॉ. अर्पणा को मिला महिला शक्ति शिरोमणि अवार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएनडीयू प्रिंसिपल डॉ. अर्पणा को मिला महिला शक्ति शिरोमणि अवार्ड
इंडो-नेपाल समरसता आर्गेनाइजेशन की ओर से जयपुर में करवाया गया सम्मेलन
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। इंडो-नेपाल समरसता आर्गेनाइजेशन की ओर से जयपुर में भारत-नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में जीएनडीयू कॉलेज नरोट जैमल सिंह की प्रिंसिपल डॉ. अर्पणा को महिला शक्ति शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. अर्पणा को यह पुरस्कार नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति परमानंद झा और 22 राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों की उपस्थिति में दिया गया। डॉ. अर्पणा को यह अवार्ड शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए मिला है। इस सम्मेलन का मुख्य मकसद था भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पूर्ण उत्थान हो, भारत पुन: वैदिक कालीन जगतगुरु के आसन पर स्थापित हो और दुनिया के आठवें सबसे ताकतवर देश भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में विटो पावर के साथ स्थायी सदस्यता मिले। अवार्ड पाने के बाद डॉ. अर्पणा ने कहा कि यह अवार्ड मिलने पर उनमें अतिरिक्त ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यक्रम में डॉ. अर्पणा को पंजाब का भारत-नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में महिला शक्ति शिरोमणि अवार्ड में मेडल, अभिनंदन पत्र, शॉल और श्रीफल से अभिनंदन किया गया।
फोटो:-4-डॉ. अर्पणा को सम्मानित करते आर्गेनाजेशन के पदाधिकारी।