फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   टैट का पेपर लीक होने की सूचना से हडकंप

टैट का पेपर लीक होने की सूचना से हडकंप

Sun, 25 Feb 2018 05:40 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
टैट का पेपर लीक होने की सूचना से हडकंप
टैट का पेपर लीक होने की सूचना से हड़कंप
विज्ञापन

पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को लिया हिरासत में
पूछताछ में पेपर लीक होने के नहीं मिले सबूत
अज्ञात व्यक्ति ने डिप्टी कमिश्नर को दी थी पेपर लीक की सूचना
पुलिस कर रही डीसी को सूचना देने वाले की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
शहर में रविवार दोपहर को थाना सिटी प्रभारी तेजिंदरपाल सिंह बराड़ ने पुलिस पार्टी सहित विभिन्न दुकानों पर दबिश देते हुए टैट के पेपर को लीक कर बेचने की आशंका के चलते आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। शहर में दुकानों पर दबिश की खबर जंगल में आग की तरह फैलते ही हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी बराड़ के अनुसार पुलिस ने ये कार्रवाई एडीसी राजपाल सिंह की हिदायतों पर की। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें एडीसी राजपाल सिंह की फोन आया कि मलोट रोड स्थित मंगा पेट्रोल पंप के निकट रिंकू फार्मा की दुकान से टैट का पेपर लीक किया जा रहा है। उन्होंने तुरंत पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचकर दुकान मालिक व मुलाजिमों को हिरासत में लिया। इसी दौरान मलोट रोड चौक से एक पुस्तक विक्रेता को भी उठाया गया, जिसने पुलिस को बताया कि कल उसकी बहन ने कस्बा अरनीवाला से उन्हें फोन किया कि यहां पर करीब 40 हजार में टैट का पेपर मिल रहा है। मगर पेपर संबंधी डिटेल शाम को मिलेगी। शनिवार रात आठ बजे के करीब उसकी बहन ने बताया कि टैट के पेपर के अब वह 40 हजार की बजाय दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। जिस पर उसने साफ मना कर दिया कि इतना महंगा पेपर लेने का उनमें सामर्थ्य नहीं। एसएचओ ने कहा कि उन्होंने हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ की, लेकिन पेपर लीक होने या बेचने का कोई सबूत नहीं मिल पाया है। उन्होंने यह भी बताया कि किसी व्यक्ति ने फोन पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. सुमित जारंगल को पेपर लीक होने की सूचना दी है। जिस व्यक्ति ने डिप्टी कमिश्नर को फोन पर सूचना दी थी उसकी भी तलाश की जा रही है।

गत वर्ष भारी संख्या में अभ्यर्थी हुए थे पास
गौरतलब है कि पिछले वर्ष जलालाबाद में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने टैट की परीक्षा पास की थी। उस समय भी यह चर्चा रही कि इतनी अधिक मात्रा में एक ही सेंटर से पास हुुए विद्यार्थियों ने या तो नकल की है या उन्हें किसी तरह पहले ही पेपर की जानकारी मिल गई थी। इसलिए मुक्तसर में टैट पेपर लीक होने की सूचना मिलने से पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए कार्रवाई की।
विज्ञापन


फोटो फाइल : 25एमकेआरपी02
कैप्शन : मुक्तसर के सरकारी कॉलेज में टैट परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राएं। अमर उजाला
फोटो फाइल : 25एमकेआरपी03
कैप्शन : मुक्तसर के सरकारी कॉलेज में टैट परीक्षा देने जाती छात्राएं। अमर उजाला
फोटो फाइल : 25एमकेआरपी04
कैप्शन : मुक्तसर के सरकारी कॉलेज में पुलिस के पहरे में टैट परीक्षा देने जाते विद्यार्थी। अमर उजाला
(जगदीश जोशी, मुक्तसर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed