फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   13 places in Jalandhar fire

जालंधर में 13 जगहों पर लगी आग

Fri, 13 Nov 2015 02:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 13 Nov 2015 02:55 PM IST
विज्ञापन
13 places in Jalandhar fire
महानगर में दिवाली कुछ लोगों पर काफी भारी पड़ गया। रात के समय कई जगहों पर आग लगने से लोगों को करोड़ों का नुकसान हो गया। शहर में बुधवार को 13 अलग-अलग जगहों पर आग लग गई।
विज्ञापन


हालांकि इन सभी जगह फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंच आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन इसके बावजूद काफी नुकसान हो गया। दिवाली की रात सबसे बड़ी आग अमन नगर स्थित फैक्टरी में लगी।
विज्ञापन


इस आग में फैक्टरी का काफी समान जलकर राख हो गया। इसके अलावा आर्य समाज मंदिर, मॉडल हाउस के अंदर हवाई चलने से आग लग गई।

इसी रात अर्बन इस्टेट स्थित फेज-टू की कोठी नंबर 8 और कोठी नंबर 177 में आग लग गई। इसके अलावा कूल रोड स्थित एक प्लॉट, न्यू इंदिरा कॉलोनी, गांव जिंदा में पंजाब रोडवेज के गोदाम और गणेश नगर में भी आग लगने की घटनाएं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल नगर स्थित बत्तरा पैलेस के पास बने पुराने जंज घर की छत पर पटाखा गिरने से आग लग गई। इसके अलावा बल्टर्न पार्क झाड़ियों में, 120 फुट रोड़ स्थित जनक नगर कबाड़ियां की दुकान, एफसी सोंधी ग्राउंड के पास गली में, गुजराती मोहल्ला, सुरजीत नगर व भगत सिंह कालोनी के पास प्रिंटिंग प्रेस के बंडलों में आग लग गई।

इमाम नासिर स्थित थर्मोकोल के एक गोदाम में वीरवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।


इसके बाद दो दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। बाजार तंग होने से दमकल विभाग को हादसे की जगह पर पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया गया था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed