फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   उद्घाटन के 73 दिन बाद पठानकोट-जागिन्द्रनगर नैरोगेज सैक्शन पर चली कांगड़ा क्वीन

उद्घाटन के 73 दिन बाद पठानकोट-जागिन्द्रनगर नैरोगेज सैक्शन पर चली कांगड़ा क्वीन

Thu, 18 Apr 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
उद्घाटन के 73 दिन बाद पठानकोट-जागिन्द्रनगर नैरोगेज सैक्शन पर चली कांगड़ा क्वीन
इंजीनियरिंग विभाग के मुताबिक 5 घंटे में तय समय पर पहुंची ट्रेन
विज्ञापन

उद्घाटन के 73 दिन बाद पठानकोट-जागिंद्रनगर नैरोगेज सेक्शन पर चली कांगड़ा क्वीन
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। उद्घाटन के बाद 73 दिन से बंद पड़ी कांगड़ा वैली हाई स्पीड ट्रेन (कांगड़ा क्वीन) वीरवार को पटड़ी पर दौड़ना शुरू हुई। ट्रेन 40 की स्पीड से चली और तय समय के मुताबिक पांच घंटे में बैजनाथ पहुंची। रेल ट्रैक पर लैंड स्लाइडिंग एवं अन्य दिक्कतों के चलते बंद हाई स्पीड ट्रेन में जल्दी और सुविधाजनक सफर करने के इच्छुक रेल यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। ट्रेन में सफर करने के लिए पठानकोट से पहले दिन 41 यात्रियों ने एडवांस में बुकिंग करवा ली थी। रेलवे अधिकारियों को उम्मीद है कि गर्मियों के मौसम में ट्रेन को और बढ़िया रिस्पांस मिलेगा क्योंकि, साधारण ट्रेनों की तुलना यह ट्रेन पांच घंटा में बैजनाथ पहुंचाएंगी। जबकि, बाकी ट्रेनें करीब आठ घंटा ले लेती हैं। लंबे समय से बंद पड़ी ट्रेन को दोबारा चालू करने के बाद रेलवे इसे नियमित तौर पर चलाएगा।

6 फरवरी को हुआ था उद्घाटन, अगले दिन नहीं जा पाई थी जोगिंद्रनगर
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने पिछले वर्ष दिसंबर में हिमाचल दौरे के दौरान नैरोगेज सेक्शन को ब्राडगेज में तबदील करने की योजना पर विराम लगाते हुए हाई स्पीड ट्रेन चलाने की बात कही थी। केंद्र व हिमाचल में भाजपा की सरकार होने से लोकसभा चुनाव में इसका लाभ उठाने के उद्देश्य से इसे आनन-फानन में शुरू करवाया गया। 6 फरवरी को हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इसे हरी झंडी देकर रवाना किया था। लेकिन अगले ही दिन कोपरलाहड़-ज्वालामुखी स्टेशनों के बीच लैंड स्लाइडिंग के चलते इसे बंद कर दिया गया। तब से यह ट्रेन बंद पड़ी थी जो वीरवार को 73 दिन बाद फिर से ट्रैक पर दौड़ी। पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेल लाइन पर हाई स्पीड ट्रेन चलाने की घोषणा के बाद बीती 6 फरवरी को मंडल की ओर से नई ट्रेन 52475/52476 शुरू की थी, जो ट्रैक बाधित होने की वजह से पिछले 73 दिनों से बंद पड़ी थी।
विज्ञापन


260 रुपये में पहुंचेंगे बैजनाथ पपरोला
मंडल की और से शुरू की गई नई हाई स्पीड ट्रेन सुबह 9:20 बजे बैजनाथ के लिए रवाना होगी। पठानकोट से चलने के बाद ट्रेन 12:33 बजे कांगड़ा, 1:05 बजे नगरोटा, 1:42 बजे पालमपुर और 2:25 बजे बैजनाथ पहुंचेगी। वापसी पर यही ट्रेन बैजनाथ से दोपहर 4:30 बजे पठानकोट के लिए रवाना होने के बाद रात 9:35 बजे पठानकोट पहुंचेगी। ट्रेन में सफर करने वाले हर डिब्बे में वाईफाई की सुविधा मिलेगी। फिरोजपुर रेल मंडल की और से पठानकोट से पठानकोट से ज्वालामुखी रोड, कांगड़ा, नगरोटा, पालमपुर व बैजनाथ-पपरोला का कुर्सीयान का किराया 260 रुपये फिक्स किया गया है। साधारण ट्रेनों में ज्वालामुखी रोड, कांगड़ा व नगरोटा का किराया मात्र 25 रुपये है। इसी प्रकार द्वितीय कुर्सीयाण का किराया ज्वालामुखी रोड तक 60 और कांगड़ा व नगरोटा के लिए 75 रुपये और पालमपुर व बैजनाथ का किराया 75 रुपये फिक्स कर दिया गया है। पठानकोट रेलवे के चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर कुलदीप कुमार ने बताया कि चेयरकार के लिए 10 व सिटिंग कार में 31 यात्रियों ने वीरवार के लिए बुकिंग कराई थी, ट्रेन अब नियमित तौर पर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो:-3-सिटी स्टेशन पर कांगड़ा वैली जाने को तैयार खड़ी हाई स्पीड ट्रेन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed