फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   डोर टू डोर कैंपेन के दिखने लगे दूरगामी परिणाम

डोर टू डोर कैंपेन के दिखने लगे दूरगामी परिणाम

Fri, 17 Nov 2017 10:43 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
डोर टू डोर कैंपेन के दिखने लगे दूरगामी परिणाम
डोर टू डोर के दिखने लगे परिणाम
विज्ञापन

जज तक पहुंची समस्याएं तो तत्काल तलब किए विभाग
रिडरेशल कैंप में विभागों के बैंच को दिए समस्याएं सुलझाने के निर्देश
कपूरथला।
नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी नई दिल्ली की ओर से भारत में 9 से 18 नवंबर तक आयोजित डोर टू डोर कैंपेन के दूरगामी परिणाम देखने को मिल रहे हैं। जिला व सेशन जज-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाओं अथॉरिटी आरएस राय के निर्देशानुसार सचिव जिला कानूनी सेवाओं अथॉरिटी-कम-चीफ जूडिशियल मजिस्ट्रेट संजीव कुंदी की ओर से वकीलों और पैरा लीगल वालंटियर्स के साथ-साथ गांव-गांव में लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति सजग किया, वहीं मनरेगा जॉब कार्ड, बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड व आधार कार्ड बनाने को लेकर पेश आने वाली समस्याओं को भी नोट किया और उन्हें जिला कचहरी में बुलाया।

चेयरमैन-कम-जिला सेशन जज आरएस राय के पास जब रिपोर्ट पहुंची तो उन्होंने तत्काल इन सुविधाओं से संबंधित विभागों को जिला प्रशासन के सहयोग से न्यू जूडिशियल कांप्लेक्स बुलाया और इन समस्याओं के निदान के निर्देश दिए। इस रिडरेशल कैंप में सहायक लेबर कमिश्नर कार्यालय, जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय, जिला विकास व पंचायत कार्यालय, जिला फूड एंड सप्लाई कार्यालय व चीफ मेडिकल कार्यालय कपूरथला के प्रत िनिधि शामिल हुए। इन पांचों विभागों के बैंच गठित किए गए, जिनमें जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय से सीनियर सहायक भाग सिंह, सीनियर सहायक, जूनियर सहायक श्रीमती गीतांजली, सीडीपीओ कार्यालय से सुपरवाइजर श्रीमती बलविंदर कौर, ब्लाक विकास पंचायत कार्यालय से ग्राम रोजगार सेवक मंगल सिंह, ग्राम रोजगार सेवक, क्लर्क सरबजीत सिंह, क्लर्क, सहायक लेबर कमिश्नर कार्यालय से कंप्यूटर आपरेटर पुनीत, क्लर्क रनदीप सिंह, सीएमओ कार्यालय से जिला हेल्थ अधिकारी डा. कुलजीत सिंह, जिला मास मीडिया अधिकारी परगट सिंह, आंकड़ा सहायक कुलदीप सिंह, जिला फूड व सप्लाई कार्यालय से एडीएफएसओ अमनजीत सिंह, एएफएसओ कश्मीरी लाल, इंस्पेक्टर केवल सिंह ने मौके पर लोगों की समस्याएं सुनी और इनको तत्काल दूर करने का आश्वासन दिया। चेयरमैन व सचिव ने इन बैंचों का दौरा किया और लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के कर्मचारियों को इनके समाधान के बाद रिपोर्ट देने के लिए कहा। इस कैंप में गुरसेवक सिंह, गुरमुख सिंह, बावा हरि बुद्ध सिंह, सुखविंदर सिंह, मिस दलजीत कौर, परमिंदरजीत सिंह, कुलविंदर कौर, बलविंदर सिंह डडविंडी, डा. प्रमोद कुमार, सुरजीत कौर वालिया, बलदेव सिंह, मिस पूजा नेगी, वकील विकास उपप्ल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed