{"_id":"59c930cf4f1c1bc8538b45a9","slug":"121506357455-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम-भरत मिलाप देख दर्शक हुए भावुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम-भरत मिलाप देख दर्शक हुए भावुक
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
प्रभु श्रीराम चंद्र और भरत मिलाप का मंचन
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
लाला चेतराम सत्य रामलीला दशहरा कमेटी की रामलीला में रविवार रात को प्रभु श्रीराम चंद्र और भरत मिलाप का मंचन हुआ। इसका शुभारंभ आप नेता जगदीप सिंह काका बराड़ ने भगवान राम के चित्र के सामने ज्योति प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में दर्शकों को भगवान राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। कमेटी की ओर से जगदीप बराड़ को सिरोपा व व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपनी ओर से कमेटी को रामलीला के मंचन दौरान सहायता राशि देते सौ कुर्सियां और मंगवाने की बात कही। रामलीला में सागर ने श्रीराम, नीरज लक्ष्मण, राहुल मां सीता, तिलक राज दशरथ, इंद्रजीत रावण और प्यारे लाल ने शुर्पनखा का रोल अदा किया। मंच संचालन महा सचिव जीवन शर्मा ने किया। इस दौरान चेयरमैन बलदेव सहाय गर्ग, अध्यक्ष हैप्पी गर्ग, वाइस चेयरमैन राज खुराना, तरसेम गोयल, उपाध्यक्ष शिव लूना, विजय बांसल, नरिंदर बांसल, अशोक चुघ, हीरा लाल शर्मा और निर्मल अनेजा समेत अन्य भी मौजूद थे।