फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दुकानदारों ने मुख्य मार्ग पर लगाया जाम

दुकानदारों ने मुख्य मार्ग पर लगाया जाम

Sat, 23 Sep 2017 10:15 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
दुकानदारों ने मुख्य मार्ग पर लगाया जाम
दुकानदारों ने दो घंटे किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

एएसआई पर दुर्व्यवहार कर मारपीट का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
गांव दोदा में डेरा बाबा ध्यान दास के गेट के पास दुकानदारों की ओर से दो घंटे धरना प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन दोदा पुलिस चौकी के एएसआई के खिलाफ था। प्रदर्शनकारियों ने दो घंटे डेरे के सामने धरना देने के बाद मुख्य मार्ग भी जाम किया। दुकानदार रमन कुमार ने बताया कि उसका किसी व्यक्ति के साथ रुपयों के लेन-देन का विवाद हो गया। वह जब अपने दोस्तों के साथ दोदा पुलिस चौकी शिकायत दर्ज कराने गया, तो एएसआई वीरा सिंह विर्क ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। यही नहीं गाली-गलौच करते हुए उसके साथ गए हलवाई कुलविंदर सिंह से मारपीट भी की। इसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है। इसमें शामिल भाकियू (एकता-उगराहां) के नेता पूरन सिंह ने कहा कि यह धक्केशाही बर्दाश्त नहीं होगी। चार घंटे के बाद कोटभाई के एसएचओ कृष्ण कुमार ने राज्य मार्ग पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया तो जाम हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed