फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalalabad violence case : Case against six Akali leaders and sixty unknown workers of Congress

जलालाबाद हिंसा मामला : छह अकाली नेताओं और कांग्रेस के साठ अज्ञात वर्करों पर केस  

Wed, 03 Feb 2021 04:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 03 Feb 2021 04:10 PM IST
विज्ञापन
Jalalabad violence case : Case against six Akali leaders and sixty unknown workers of Congress
जलालाबाद में हंगामा करते शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के जलालाबाद में मंगलवार को नगर काउंसिल चुनाव के नामांकन पत्र भरने को लेकर अकालियों और कांग्रेसियों के बीच खूनी भिड़ंत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने अकाली दल के तीन सीनियर नेताओं समेत छह लोगों पर, जबकि कांग्रेस के 60 अज्ञात वर्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन


बुधवार को तीसरे दिन भाजपा और आजाद उम्मीदवारों ने एसडीएम कार्यालय में अपने नामांकन पत्र भरे। एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेसी विधायक रमिंदर आवला और उनके बेटे के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। कोर्ट परिसर में भिड़े दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिन साठ अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है, उनकी पहचान के लिए वीडियो व सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जाएगी और फिर उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब : जलालाबाद में सुखबीर बादल की गाड़ी पर हमला, कांग्रेस विधायक, उनके बेटे और 60 अन्य पर केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल के ओएसडी सतिंदरजीत सिंह मंटा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सुखबीर बादल अकाली प्रत्याशियों के साथ कोर्ट परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्र भरने जा रहे थे। सभी रास्ते सील थे। जिस रास्ते से जज जाते हैं, उस रास्ते से वे कोर्ट परिसर में प्रवेश कर रहे थे कि कांग्रेसियों ने उन पर पथराव कर दिया। पथराव से सुखबीर बादल की गाड़ी के शीशे टूट गए और चार वर्कर जख्मी हो गए। 


उन्होंने आरोप लगाया कि देखते ही देखते कांग्रेसी विधायक रमिंदर आवला और उसके बेटे ने पिस्तौल से गोलियां दागना शुरू कर दिया। थाना सिटी ने मंटा के बयान पर कांग्रेसियों के साठ अज्ञात वर्करों पर मामला दर्ज किया है। एसएसपी फाजिल्का कह रहे हैं कि विधायक व उनके बेटे के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। जिन साठ वर्करों पर केस दर्ज किया गया है, उनकी पहचान की जानी है।

थाना सिटी पुलिस के एसआई मलकीत सिंह ने बताया कि कांग्रेसी नेता रमजीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह वासी गांव मंडी रोड़ा वाला ने बयान दिया कि कोर्ट परिसर में शांतिपूर्वक नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया चल रही थी। अकालियों ने वहां पहुंचते ही पथराव व गोलियां चलाना शुरू कर दिया। पुलिस ने पथराव व गोली चलाने के आरोप में अकाली दल के शहरी प्रधान अशोक अनेजा,  ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान जगसीर सिंह बब्बू जैमलावाला व मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन दविन्दर बब्बल समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed