फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalalabad Punjab News: Punjab Election : Clash between Congress and SAD workers in Jalalabad

जलालाबाद में कांग्रेसियों और अकालियों में भिड़ंत, सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर हमला

Tue, 02 Feb 2021 04:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 02 Feb 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
Jalalabad Punjab News: Punjab Election : Clash between Congress and SAD workers in Jalalabad
पंजाब: जलालाबाद में हंगामा करते शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के जलालाबाद में नगर काउंसिल चुनाव के नामांकन पत्र भरने को लेकर मंगलवार की सुबह अकाली और कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। पुलिस की मौजूदगी में दोनों तरफ से पथराव हुआ और गोलियां चलीं। घटना में दो अकाली कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल की कार पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए गए। 

विज्ञापन


पथराव में कांग्रेसी विधायक रमिंदर आवला की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। सुखबीर ने आरोप लगाया कि आवला ने यूपी से बदमाश बुलाए थे। वहीं आवला का आरोप है कि सुखबीर अपने साथ बाहरी गुंडे लेकर आए थे और माहौल खराब किया है। नामांकन पत्र भरने का कार्य शांतिपूर्वक चल रहा था। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक रामिंदर सिंह आवला, उनके बेटे और 60 अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्जकर ली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि वह अपने उम्मीदवारों के साथ रिटर्निंग अधिकारी के दफ्तर नामांकन पत्र भरने जा रहे थे। कांग्रेसियों ने अदालत परिसर के पास उनके काफिले पर पथराव करना शुरू कर दिया। रमिंदर आवला और उनके बेटे ने गोलियां चलाईं। पथराव कर उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। जिस समय कार पर पथराव किया गया, उनके सुरक्षाकर्मी उन्हें पहले ही सुरक्षित जगह पर ले गए। 
उनके दो कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं और कई को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। सुखबीर ने कहा कि आवला ने यूपी से बदमाश बुलाए थे। पुलिस की मौजूदगी में उन पर हमला हुआ है। अकालियों ने कहा कि सोमवार को कांग्रेसियों ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को भी नामांकन पत्र भरने नहीं दिया था।



उधर, कांग्रेस विधायक रमिंदर आवला ने प्रेसवार्ता में आरोप लगाते कहा कि सुखबीर बादल अपने साथ बाहरी गुंडे जलालाबाद लेकर आए थे, जिन्होंने क्षेत्र की शांति भंग की है। नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही थी। आवला ने कहा न तो उनके पास असलहा है और न ही उनके बेटे के पास कोई हथियार है। 

सुखबीर झूठा आरोप लगा रहे हैं कि हम दोनों बाप-बेटे ने गोलियां चलाई हैं। पथराव व गोलियां अकालियों ने चलाई हैं और बदनाम कांग्रेस को कर रहे हैं। आवला ने कहा कि उनकी दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।  



                                      जख्मी अकाली कार्यकर्ता व सुखबीर बादल की गाड़ी का टूटा शीशा।

मौके पर पहुंचे एसएसपी हरजीत सिंह ने पत्रकारों से कहा कि घटना में जो भी व्यक्ति आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी उम्मीदवार शांति से अपना नामांकन पत्र भरेंगे। एसएसपी ने कहा कि पुलिस मुलाजिम भी आरोपी मिले तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

इनके खिलाफ मामला दर्ज
जलालाबाद में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर हुए हमले के संबंध में कांग्रेस विधायक रामिंदर सिंह आवला, उनके बेटे और 60 अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्जकर ली गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed