{"_id":"c4ac4b30-d7fc-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"husband-pushed-his-wife-and-mother-in-law-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल पर रोकी बाइक, दे दिया पत्नी और सास को धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल पर रोकी बाइक, दे दिया पत्नी और सास को धक्का
फरीदकोट ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2013 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदकोट में घरेलू कलह के चलते एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी व सास को नहर में धक्का देकर मार डाला। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को खेतों में काम कर रहे किसानों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
थाना सदर के गांव पक्का निवासी गुरदास सिंह की बेटी किरणदीप कौर का विवाह करीब 6 वर्ष पहले अमरीक सिंह के साथ हुआ था। दोनों की तीन वर्ष की बेटी है। इन दिनों किरणदीप कौर गर्भवती थी।
विवाद के चलते किरणदीप कौर मायके में थी। वह अपनी मां गुरजीत कौर के साथ शहर में दवा लेने आई थी। इसी दौरान अमरीक सिंह उन्हें झांसे में लेकर बाइक पर बैठाकर नहर से सटे पुल पर ले गया।
विज्ञापन
यहां उसने पत्नी व सास को राजस्थान फीडर में धक्का दे दिया। आरोपी ने बाइक को भी नहर में फेंक दिया। इस सारे घटनाक्रम को देख रहे लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
शोर मचाने पर धान की बिजाई में जुटे किसानों ने अमरीक सिंह को पकड़ लिया। थाना सदर प्रभारी गुरसेवक सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं के शव बरामद हो गए हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा है।
अमरीक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।