फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Husband murdered in Ludhiana with help of lover, body thrown in empty plot

Punjab: लुधियाना में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, शव खाली प्लॉट में फेंका; खून से लथपथ थी डेड बॉडी

Fri, 08 Nov 2024 10:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 08 Nov 2024 10:38 AM IST
सार

आरोप है कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पवन को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली और तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी। शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए उसे एक खाली प्लॉट में फेंक दिया गया।

विज्ञापन
Husband murdered in Ludhiana with help of lover, body thrown in empty plot
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना में अवैध संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। घटना का पता देर रात तब चला जब एक राहगीर ने खून से लथपथ शव देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतक पवन कुमार (38) गिल रोड स्थित किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता था और उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के उदयपुर गांव का निवासी था। पेशे से ड्राइवर पवन को अपनी पत्नी के किसी रिश्तेदार के साथ अवैध संबंधों का पता चल चुका था, जिस कारण दंपती के बीच आए दिन विवाद रहता था।

विज्ञापन

आरोप है कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पवन को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली और तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी। शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए उसे एक खाली प्लॉट में फेंक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सदर के अधीन आने वाली चौकी मराडो के इंचार्ज, सब-इंस्पेक्टर तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पवन की पत्नी और उसके प्रेमी राजन को हिरासत में लिया है, हालांकि अभी तक गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामले की जांच जारी है, और आगे की जानकारी पोस्टमार्टम और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed