फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Husband murdered his wife with axe in Firozpur

कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या: फिरोजपुर में नशे में धुत्त पति ने की वारदात, पत्नी पर शक करता था आरोपी, फरार

Sun, 21 Jul 2024 03:33 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 21 Jul 2024 03:33 PM IST
सार

फिरोजपुर में नशेड़ी पति ने रविवार सुबह अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने कुल्हाड़ी के वार कर पत्नी को मार दिया और मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
Husband murdered his wife with axe in Firozpur
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। गांव हौज खास में आरोपी पति ने खेत में काम कर रही पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी शराब पीने का आदी है और पत्नी के चरित्र पर शक करता था। आरोपी ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। महिला की पहचान पालो बाई के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


मृतक महिला पालो बाई के बेटे गुरमेल सिंह ने बताया कि वह दो भाई एक बहन हैं। उसका पिता सुखदेव सिंह शराब पीने का आदी है। अक्सर घर पर झगड़ा करता है। उसकी मां पालो बाई से मारपीट भी करता था। रविवार की सुबह उसकी मां खेत में धान की पनीरी निकाल रही थी। पिता सुखदेव सिंह शराब के नशे में धुत्त होकर खेत पर पहुंचा और वहां पालो बाई पर हमला कर दिया। गंभीर चोटें लगने के कारण महिला की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


उधर , डीएसपी एआर शर्मा ने बताया कि आरोपी सुखदेव पत्नी के चरित्र पर शक करता था। जिस वजह उसने इस घटना को अंजाम दिया । फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed