{"_id":"905fe51409110a84a24418e73343e646","slug":"husband-killed-her-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने के गहनों के लिए पति ने दिखाई हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने के गहनों के लिए पति ने दिखाई हैवानियत
मानसा/ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2013 08:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिभावकों की मर्जी के खिलाफ पड़ोस के लड़के के साथ कोर्ट मैरिज करवाने वाली गांव मोहर सिंह वाला की नवविवाहिता मनजीत कौर का कातिल उसका ही पति निकला। मामला पंजाब के मानसा जिले का है।
विज्ञापन
पति ने अपने बाप व मामे के लड़के साथ एक योजना तहत लालच में आकर अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया। थाना जोगा की पुलिस बाप बेटे को काबू कर लिया गया है जबकि एक फरार है।
विज्ञापन
एक योजना के तहत गांव माखा चहला की नहर के नजदीक मोटरसाइकिल सवार नवविवाहिता मनजीत कौर पुत्री दर्शन सिंह का कुछ व्यक्तियों ने तेज हथियारों के से कत्ल कर दिया।
विज्ञापन
इस संबंधी खुलासा करते हुए एसएसपी डा. नरिंदर भार्गव ने बताया कि करीब एक माह पहले मनजीत कौर ने अभिभावकों की मर्जी के खिलाफ मक्खन सिंह पुत्र मंदर सिंह वासी मोहर सिंह वाला के साथ कोर्ट मैरिज कराई थी।
इस दौरान मनजीत कौर अपने घर से नकदी व 16 तोले सोना लेकर आई। इस सोने के लालच ने पति मक्खन सिंह, उसके पिता मंदर सिंह समेत अमरपाल सिंह के साथ मिलकर मनजीत कौर को मार देने की योजना बनाई।
शनिवार की देर सांय पति मक्खन सिंह अपनी पत्नी मनजीत कौर को मोटरसाइकिल पर लेकर बरनाला जाने के लिए निकला।
इस दौरान मक्खन सिंह का पिता व उसके मामे का लड़का अमरपाल सिंह वासी पंधेर पहले से ही सुनसान जगह पर पर छिपकर बैठे हुए थे।
इसी के तहत मक्खन सिंह ने बताई हुई जगह पर अपना मोटरसाइकिल खड़ा किया और बाद में उनके दूर होते ही मक्खन सिंह के पिता मंदर सिंह व अमरपाल सिंह ने मनजीत कौर के गर्दन तेज हथियारों के साथ वार करके उसका कत्ल कर दिया।
उन्होंने बताया कि मक्खन सिंह ने लूट की घटना बनाने के लिए अपना पर्स व मोबाइल फोन नहर में फेंक दिए और अपने शरीर पर भी कई जगह घाव कर लिए।
थाना जोगा की पुलिस ने मक्खन सिंह उसके पिता मंदर सिंह को कत्ल के दौरान प्रयोग में लाई मोटरसाइकिल समेत काबू कर लिया। अमरपाल सिंह अभी फरार है। इस मौके एसपी कुलदीप शर्मा, डीएसी सुलखन सिंह व परमजीत सिंह हाजिर थे।